फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RPSC Assistant Mining Engineer and Geologist Exam-2024 Model answer key released; Raise objection from May 14

RPSC: सहायक माइनिंग इंजीनियर तथा जियोलॉजिस्ट परीक्षा-2024 की मॉडल उत्तर कुंजी जारी; 14 मई से दर्ज करें आपत्ति

Mon, 12 May 2025 08:25 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 12 May 2025 08:25 PM IST
सार

RPSC: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट माइनिंग इंजीनियर प्रतियोगी परीक्षा-2024 एवं जियोलॉजिस्ट प्रतियोगी परीक्षा-2024 की मॉडल उत्तर कुंजियां जारी कर दी हैं। उम्मीदवार 14 से 16 मई तक मॉडल उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति दर्ज करा सकेंगे।
 

विज्ञापन
RPSC Assistant Mining Engineer and Geologist Exam-2024 Model answer key released; Raise objection from May 14
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

RPSC: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट माइनिंग इंजीनियर प्रतियोगी परीक्षा-2024 एवं जियोलॉजिस्ट प्रतियोगी परीक्षा-2024 की मॉडल उत्तर कुंजियां अपनी वेबसाइट पर जारी कर दी हैं। दोनों परीक्षाओं के अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उत्तर कुंजी की जांच कर सकते हैं।

विज्ञापन

14 से 16 तक दर्ज कर सकेंगे आपत्ति

इन मॉडल उत्तर कुंजियां पर किसी अभ्यर्थी को कोई आपत्ति हो तो निर्धारित शुल्क के साथ 14 मई से 16 मई 2025 को रात्रि 12:00 बजे तक अपनी आपत्ति ऑनलाइन दर्ज करवा सकता है। आयोग के मुख्य परीक्षा नियंत्रक आशुतोष गुप्ता ने बताया कि आपत्तियां आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध मॉडल प्रश्न पत्र के क्रमानुसार ही प्रविष्ट करनी होंगी।

उक्त परीक्षाओं के मॉडल प्रश्न-पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। आपत्ति प्रामाणिक (स्टैंडर्ड, ऑथेंटिक) पुस्तकों के प्रमाण सहित  ऑनलाइन ही प्रविष्ट करें। वांछित प्रमाण संलग्न नहीं होने की स्थिति में आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। उक्त परीक्षाओं में सम्मिलित अभ्यर्थियों के अतिरिक्त यदि कोई अन्य व्यक्ति आपत्ति दर्ज करवाते हैं, तो उन पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

आपत्ति दर्ज कराने का शुल्क व प्रक्रिया

आयोग द्वारा प्रत्येक प्रश्न हेतु आपत्ति शुल्क रु 100/- (सेवा शुल्क अतिरिक्त) निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थी एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन कर उक्त परीक्षा के लिए उपलब्ध लिंक (क्वेश्चन आब्जेक्शन) पर क्लिक कर प्रश्नों पर आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।

प्रति प्रश्न आपत्ति शुल्क रू 100/- (सेवा शुल्क अतिरिक्त) के हिसाब से कुल आपत्ति शुल्क ई-मित्र कियोस्क अथवा पोर्टल पर उपलब्ध पेमेंट गेटवे से भुगतान कर आपत्तियों को स्थाई रूप से दर्ज कराया जा सकेगा। शुल्क के अभाव में आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएगी। आयोग द्वारा शुल्क वापस लौटाने का प्रावधान नहीं है।

आपत्तियां  केवल ऑनलाइन ही स्वीकार की जाएंगी। ऑनलाइन आपत्तियों का लिंक 14 से 16 मई 2025 को रात्रि 12:00 बजे तक ही उपलब्ध रहेगा। निर्धारित समयावधि के बाद लिंक निष्क्रिय हो जाएगा। अन्य किसी माध्यम से भेजी गई आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी।  आपत्तियां  केवल एक बार ही ली जाएंगी। इस संबंध में किसी प्रकार की तकनीकी कठिनाई होने पर अभ्यर्थी recruitmenthelpdesk@rajasthan.gov.in  पर ई-मेल से अथवा फोन नम्बर 9352323625 व 7340557555 पर संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed