फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RPSC AE City Slip 2025: Assistant Engineer Exam City Information Slip Released, Exam from September 28

RPSC AE City Slip 2025: आरपीएससी असिस्टेंट इंजीनियर परीक्षा के लिए शहर सूचना पर्ची जारी, 28 सितंबर से एग्जाम

Mon, 22 Sep 2025 11:51 AM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 22 Sep 2025 11:51 AM IST
सार

RPSC Assistant Engineer Admit Card: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सहायक अभियंता प्रीलिम्स परीक्षा 2025 के लिए सिटी स्लिप जारी कर दी है। परीक्षा का आयोजन 28 से 30 सितंबर तक होगा।

विज्ञापन
RPSC AE City Slip 2025: Assistant Engineer Exam City Information Slip Released, Exam from September 28
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

Rajasthan AE Exam City Slip: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सहायक अभियंता (AE) प्रीलिम्स परीक्षा 2025 के लिए सिटी स्लिप जारी कर दी है। उम्मीदवार 25 सितंबर 2025 को RPSC की ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in और SSO पोर्टल पर जाकर अपनी सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। आरपीएससी एई सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।

विज्ञापन

25 सितंबर से डाउनलोड करें  एडमिट कार्ड

परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 25 सितंबर 2025 को जारी किया गया और इसे SSO पोर्टल पर डाउनलोड किया जा सकता है। उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए आवश्यक जानकारी सहित एडमिट कार्ड प्राप्त करना अनिवार्य है। प्रीलिम्स परीक्षा 28 से 30 सितंबर 2025 तक आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


उम्मीदवारों को परीक्षा में भाग लेने के लिए अपने एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस) लाना अनिवार्य है। साथ ही, उन्हें एडमिट कार्ड में दिए गए परीक्षा निर्देशों का पालन करना होगा।आधिकारिक नोटिस के अनुसार, परीक्षा केंद्र में प्रवेश केवल परीक्षा शुरू होने से 60 मिनट पहले तक अनुमति होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

RPSC Assistant Engineer Prelims Exam 2025 Schedule: परीक्षा कार्यक्रम 

विषय/पेपर परीक्षा तिथि परीक्षा समय
सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान 28 सितंबर 2025 सुबह 10:00 बजे - दोपहर 12:00 बजे
सिविल इंजीनियरिंग 28 सितंबर 2025 दोपहर 3:00 बजे - शाम 5:00 बजे
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग 29 सितंबर 2025 सुबह 10:00 बजे - दोपहर 12:00 बजे
मैकेनिकल इंजीनियरिंग 29 सितंबर 2025 दोपहर 3:00 बजे - शाम 5:00 बजे
एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग 30 सितंबर 2025 सुबह 10:00 बजे - दोपहर 12:00 बजे

RPSC Assistant Engineer Exam City Slip 2025: डाउनलोड कैसे करें?

उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आरपीएससी एई एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं:
  • सबसे पहले rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर AE परीक्षा सिटी स्लिप 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विवरण (आवेदन संख्या और जन्म तिथि) दर्ज करें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें और परीक्षा शहर पर्ची जांचें।
  • सिटी स्लिप डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed