फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RPSC AAE Recruitment 2025: Applications Open for 281 Assistant Agriculture Engineer Posts, Check Eligibility

RPSC AAE Vacancy 2025: असिस्टेंट एग्रीकल्चर इंजीनियर के 281 पदों पर आवेदन शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन

Mon, 28 Jul 2025 12:16 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Mon, 28 Jul 2025 12:16 PM IST
सार

RPSC AAE Vacancy 2025: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट एग्रीकल्चर इंजीनियर के 281 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 28 जुलाई से नीचे दी वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आइए जानें इस पद के लिए कौन पात्र है।

विज्ञापन
RPSC AAE Recruitment 2025: Applications Open for 281 Assistant Agriculture Engineer Posts, Check Eligibility
- फोटो : freepik

विस्तार

RPSC AAE Recruitment 2025: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने असिस्टेंट एग्रीकल्चर इंजीनियर (AAE) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 281 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी 28 जुलाई 2025 से 26 अगस्त 2025 रात 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

आयु सीमा और गणना की तिथि

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2026 के अनुसार 20 वर्ष से कम नहीं और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। 

विज्ञापन


यानी उम्मीदवारों की जन्म तिथि 2 जनवरी 1986 से 1 जनवरी 2006 के बीच होनी चाहिए। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन अभ्यर्थियों की आयु 1 जनवरी 2026 के अनुसार अधिकतम सीमा से अधिक है, उन्हें 3 वर्ष की अतिरिक्त छूट प्रदान की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरक्षित वर्ग को आयु में छूट

राजस्थान सरकार के नियमानुसार, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), महिलाओं और अन्य आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को यह छूट केवल राजस्थान के मूल निवासियों के लिए लागू होगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक अधिसूचना का अध्ययन करें।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले RPSC की वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं। 
  • होमपेज पर दिए गए "Apply Online" या "RPSC Application Portal" लिंक पर क्लिक करें।
  • One Time Registration (OTR) करें।
  • यदि आपने पहले रजिस्ट्रेशन नहीं किया है तो SSO ID के जरिए लॉगिन करें और One Time Registration पूरा करें।
  • "Assistant Agriculture Engineer 2025" भर्ती को चुनें और "Apply Now" पर क्लिक करें।
  • अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव (यदि कोई हो) आदि भरें।
  • स्कैन किए हुए आवश्यक दस्तावेज जैसे - फोटो, सिग्नेचर, डिग्री सर्टिफिकेट आदि अपलोड करें।
  • श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें (Debit/Credit Card, Net Banking आदि)।
  • सभी जानकारी भरने के बाद फॉर्म को सबमिट करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंट आउट निकालकर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed