फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RPSC 2nd Grade Teacher Vacancy 2025: Last Date Today to Apply for 6500Post; Apply Now at rpsc.rajasthan.gov.in

RPSC: बी.एड वालों के लिए आखिरी मौका! 6500 टीजीटी शिक्षक भर्ती के पंजीकरण की अंतिम तिथि आज; तुरंत करें आवेदन

Wed, 17 Sep 2025 09:47 AM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 17 Sep 2025 09:47 AM IST
सार

Rajasthan Senior Teacher Recruitment: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सेकेंड ग्रेड टीजीटी शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 17 सितंबर 2025 को समाप्त हो रही है। इस भर्ती के तहत कुल 6500 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

विज्ञापन
RPSC 2nd Grade Teacher Vacancy 2025: Last Date Today to Apply for 6500Post; Apply Now at rpsc.rajasthan.gov.in
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

RPSC 2nd Grade Teacher Vacancy 2025: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से निकली गई सेकेंड ग्रेड टीचर भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने का आज आखिरी मौका है। कुल 6500 पदों पर होने वाली इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 17 सितंबर 2025 तय की गई है। जिन उम्मीदवारों ने अब तक आवेदन नहीं किया है, वे तुरंत आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


यह भर्ती परीक्षा माध्यमिक शिक्षा विभाग के लिए सीनियर टीचर (TGT) के 10 विषयों के पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है। साल 2025 की यह अब तक की सबसे बड़ी शिक्षक भर्ती मानी जा रही है। आवेदन प्रक्रिया 19 अगस्त से शुरू हुई थी और अब अंतिम चरण में पहुंच गई है।
विज्ञापन


RPSC ने जानकारी दी है कि इस परीक्षा का आयोजन जुलाई 2026 में किया जाएगा। ऐसे में उम्मीदवारों के पास तैयारी के लिए पर्याप्त समय रहेगा। आयोग ने साथ ही यह भी स्पष्ट किया है कि केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिक्त पदों का विवरण

इस भर्ती अभियान के माध्यम से राजस्थान के अनुसूचित और गैर-अनुसूचित क्षेत्रों में विभिन्न विषयों के कुल 6500 पद भरे जाएंगे। ये पद हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, उर्दू, पंजाबी, सिंधी और गुजराती विषयों के लिए हैं।

 

विषय गैर-अनुसूचित क्षेत्र अनुसूचित क्षेत्र कुल पद
हिंदी 1005 47 1052
अंग्रेजी 1150 155 1305
संस्कृत 842 98 940
गणित 1184 201 1385
विज्ञान 1160 195 1355
सामाजिक विज्ञान 401 0 401
उर्दू 48 0 48
पंजाबी 11 0 11
सिंधी 2 0 2
गुजराती 1 0 1
कुल 5804 696 6500

शैक्षणिक योग्यता

आरपीएससी सीनियर टीचर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में स्नातक डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही, NCTE से मान्यता प्राप्त संस्थान से बी.एड. (B.Ed.) अनिवार्य है।

विषयवार योग्यता इस प्रकार है:

विषय समूह शैक्षणिक योग्यता विवरण
हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, गणित, उर्दू, पंजाबी, सिंधी, गुजराती संबंधित विषय में स्नातक + NCTE से मान्यता प्राप्त संस्थान से B.Ed.
सामाजिक विज्ञान स्नातक में कम से कम दो वैकल्पिक विषय (इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, लोक प्रशासन, दर्शन) + B.Ed.
विज्ञान स्नातक में कम से कम दो विषय (भौतिकी, रसायन, प्राणी विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, माइक्रोबायोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी, बायोकैमिस्ट्री) + B.Ed.

आयु सीमा

अधिकतर विषयों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। यह आयु सीमा हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, उर्दू और पंजाबी विषयों पर लागू होती है, जिनमें किसी भी तरह की आयु छूट नहीं दी गई है। हालांकि, सिंधी और गुजराती विषयों के अभ्यर्थियों को 3 साल की अतिरिक्त आयु छूट मिलेगी। इसका कारण यह है कि इन विषयों में पिछली भर्ती 2013 में हुई थी और तब से कोई नई भर्ती अधिसूचना जारी नहीं हुई है।

चयन प्रक्रिया

सीनियर टीचर पदों के लिए चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा, जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) शामिल होंगे। यह परीक्षा जुलाई 2026 में आयोजित होने की संभावना है और इसे ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी भी माध्यम से कराया जा सकता है।

आवेदन शुल्क

सामान्य, पिछड़ा वर्ग (क्रीमी लेयर) और अति पिछड़ा वर्ग (क्रीमी लेयर) के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं, अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग (नॉन-क्रीमी लेयर), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, सहारिया जनजाति और दिव्यांग (PwD) उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये रखा गया है। सभी अभ्यर्थियों से यह शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा कराया जाएगा।

कैसे कर सकेंगे आवेदन?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर "Apply Online" लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपनी SSO ID से लॉगिन करें या नया पंजीकरण करें।
  • आवेदन फॉर्म को ध्यान से भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
  • आवेदन की कॉपी डाउनलोड करें और सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed