फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RPSC 2nd Grade Teacher Exam Dates Announced for 2129 Posts, Subject-wise Schedule Released

RPSC 2nd Grade Teacher Exam: राजस्थान में 2129 पदों के लिए परीक्षा तिथियां घोषित, देखें विषयवार पूरा शेड्यूल

Fri, 18 Jul 2025 12:59 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 18 Jul 2025 12:59 PM IST
सार

RPSC Rajasthan Senior Teacher Exam Dates Out: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सीनियर टीचर भर्ती 2024 के लिए परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी है। यह परीक्षा 7 सितंबर से 12 सितंबर तक विभिन्न विषयों में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
RPSC 2nd Grade Teacher Exam Dates Announced for 2129 Posts, Subject-wise Schedule Released
RPSC

विस्तार

RPSC Rajasthan Senior Teacher Exam Dates: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने वरिष्ठ अध्यापक (सीनियर टीचर) भर्ती परीक्षा 2024 के लिए विषयवार परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी है। यह परीक्षा 2129 पदों पर भर्ती के लिए 7 सितंबर से 12 सितंबर 2025 तक आयोजित की जाएगी आयोग ने विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है।

विज्ञापन


परीक्षा शेड्यूल और शिफ्ट टाइमिंग
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा का आयोजन 7 से 12 सितंबर 2025 तक किया जाएगा। यह परीक्षा प्रतिदिन दो शिफ्टों में आयोजित होगी। पहली शिफ्ट सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:00 बजे से 5:30 बजे तक होगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें और अपने प्रवेश पत्र के साथ सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखें।

विज्ञापन

देखें पूरी शेड्यूल

समूह विषय परीक्षा तिथि परीक्षा समय
समूह-A सामान्य ज्ञान (समूह-A) 07-09-2025 सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
समूह-A सामाजिक विज्ञान 07-09-2025 दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक
समूह-B सामान्य ज्ञान (समूह-B) 08-09-2025 सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
समूह-B हिंदी 08-09-2025 दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक
समूह-C सामान्य ज्ञान (समूह-C) 09-09-2025 सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
समूह-C विज्ञान 09-09-2025 दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक
समूह-C संस्कृत 10-09-2025 सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
समूह-C उर्दू 10-09-2025 दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक
समूह-D सामान्य ज्ञान (समूह-D) 11-09-2025 सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
समूह-D गणित 11-09-2025 दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक
समूह-D अंग्रेजी 12-09-2025 सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
समूह-D पंजाबी 12-09-2025 दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक

रिक्तियों का विवरण

इस भर्ती के तहत कुल 2129 पदों को भरा जाएगा। इनमें हिंदी के 288, अंग्रेजी के 327, गणित के 694, विज्ञान के 350, सामाजिक विज्ञान के 88, संस्कृत के 309, पंजाबी के 64 और उर्दू के 9 पद शामिल हैं। क्षेत्रवार देखा जाए तो टीएसपी (TSP) क्षेत्र में 402 और नॉन-टीएसपी क्षेत्र में 1727 पद हैं। उम्मीदवारों को अपने विषय और क्षेत्र के अनुसार पदों की जानकारी जरूर लेनी चाहिए।

परीक्षा पैटर्न और नेगेटिव मार्किंग

सीनियर टीचर चयन प्रक्रिया पूरी तरह से लिखित प्रतियोगी परीक्षा पर आधारित है। इसमें दो पेपर होंगे। पेपर I (200 अंक, 100 प्रश्न, समय 2 घंटे) और पेपर II (300 अंक, 150 प्रश्न, समय 2 घंटे 30 मिनट)। दोनों पेपर में बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे और प्रत्येक गलत उत्तर पर एक तिहाई अंक काटे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed