फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Rozgar Mela: PM Modi highlights govt's focus on generating employment, Distributed 51,000 appointment letters

Rozgar Mela: सरकारी हो या प्राइवेट, हर क्षेत्र में रोजगार पैदा कर रही सरकार; नव नियुक्तों को पीएम का संबोधन

Sat, 12 Jul 2025 02:40 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 12 Jul 2025 02:40 PM IST
सार

Rozgar Mela: पीएम मोदी ने शनिवार को 51,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। मोदी ने यह भी बताया कि मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए इस वर्ष के बजट में मिशन मैन्युफैक्चरिंग की घोषणा की गई।
 

विज्ञापन
Rozgar Mela: PM Modi highlights govt's focus on generating employment, Distributed 51,000 appointment letters
पीएम मोदी ने वर्चुअली 51,000 से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित किए - फोटो : YT (@Narendra Modi)

विस्तार

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 51,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। नियुक्ति पत्र वितरण वर्चुअली किया गया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दिए अपने संबोधन में पीएम ने सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों में रोजगार सृजन पर अपनी सरकार के फोकस पर जोर दिया और कहा कि पिछले 11 वर्षों में देश ने हर क्षेत्र में प्रगति की है।

विज्ञापन


51,000 से ज्यादा नियुक्ति पत्र वितरित करने के बाद वर्चुअल संबोधन में उन्होंने कहा कि उनकी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं ने लाखों नए रोजगार के अवसर पैदा किए हैं। चाहे वह गरीबों के लिए 4 करोड़ से ज्यादा घर बनाना हो, 10 करोड़ से ज्यादा नए एलपीजी कनेक्शन वितरित करना हो या रूफटॉप सोलर कार्यक्रम हो। 

विज्ञापन

25 करोड़ से ज्यादा लोगों को गरीबी से बाहर निकाला: पीएम मोदी

पिछले 10 वर्षों में 25 करोड़ से ज्यादा लोगों को गरीबी से बाहर निकालने का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर उनके लिए रोजगार और आय के स्रोत नहीं पैदा होते तो ऐसा नहीं हो पाता। उन्होंने आगे कहा कि इन गरीब लोगों का जीवन पहले मुश्किल था और उन्हें मौत का डर सताता था, लेकिन वे इतने मजबूत हो गए कि उन्होंने गरीबी को हरा दिया।

मिशन मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा दिया जा रहा

मोदी ने कहा कि मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने पर उनकी सरकार का ध्यान रंग लाया है। बीते वर्षों में मेक इन इंडिया अभियान को मजबूती दी गई। सिर्फ पीएलआई योजना से देश में 11 लाख से अधिक रोजगार बने हैं। उन्होंने कहा कि 11 वर्षों में इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग पांच गुना से ज्यादा बढ़ गया है। 

विज्ञापन

मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग में लाखों युवाओं को रोजगार

पीएम ने कहा कि पहले देश में मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग की सिर्फ दो या चार यूनिट थीं, अब इन इकाइयों की संख्या अब लगभग 300 है जिनमें लाखों युवा काम कर रहे हैं। मोदी ने यह भी बताया कि मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए इस वर्ष के बजट में मिशन मैन्युफैक्चरिंग की घोषणा की गई।

उन्होंने पाकिस्तान के साथ युद्ध के दौरान भारत की स्वदेशी सैन्य क्षमता का स्पष्ट संदर्भ देते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद रक्षा निर्माण पर गर्व से चर्चा हो रही है। उन्होंने कहा कि रक्षा उत्पादन का मूल्य 1.25 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया है।

अपने हालिया पांच देशों के दौरे का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया अब भारत की जनसांख्यिकी और लोकतंत्र की ताकत को पहचानती है। उन्होंने कहा कि भारत के युवाओं की ताकत इसकी सबसे बड़ी पूंजी है और देश के उज्ज्वल भविष्य की गारंटी है।

अब तक 10 लाख से ज्यादा नियुक्ति पत्र जारी हो चुके

एक सरकारी बयान में कहा गया है कि रोजगार मेला युवाओं को उनके सशक्तिकरण और राष्ट्र निर्माण में भागीदारी के लिए सार्थक अवसर प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसके तहत अब तक 10 लाख से ज्यादा भर्ती पत्र जारी किए जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed