फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Rojgar Mela News in Hindi PM Narendra Modi To Distribute 71000 Appointment Letters Today

Rojgar Mela 2023: रोजगार मेले में पीएम मोदी ने बांटे नियुक्ति पत्र, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुए शामिल

Thu, 13 Apr 2023 11:50 AM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Thu, 13 Apr 2023 11:50 AM IST
सार

Rojgar Mela: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोजगार मेला का उद्घाटन किया। रोजगार मेले के तहत प्रधानमंत्री सरकारी विभागों और संगठनों में भर्ती हुए लोगों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए नियुक्ति पत्र बांटा।
 

विज्ञापन
Rojgar Mela News in Hindi PM Narendra Modi To Distribute 71000 Appointment Letters Today
Rojgar Mela - फोटो : @ani

विस्तार

PM Narendra Modi, Rojgar Mela: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 70 हजार से ज्यादा युवाओं को नौकरी का नियुक्ति पत्र बांटा है। पीएम ने कहा कि केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में युवाओं को नौकरी मिली है। आप सभी युवाओं को... आपके परिजनों को बहुत-बहुत बधाई। विकसित भारत की संकल्प से सिद्धि के लिए हमारी सरकार युवाओं की प्रतिभा और ऊर्जा को सही अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन

राष्ट्रीय रोजगार मेले में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 70,000 से ज्यादा युवाओं को केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में सरकारी नौकरी मिली है, आप सभी को बधाई। NDA और भाजपा शासित राज्यों में सरकारी नौकरी देने की प्रक्रिया तेज गति से चल रही है। कल ही मध्य प्रदेश में 22,000 से ज्यादा शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोगुनी हुई डॉक्टरों की संख्या 

देश का हेल्थ सेक्टर भी Employment Generation का बेहतरीन उदहारण बन रहा है। 2014 में भारत में 400 से भी कम मेडिकल कॉलेज थे ,जबकि आज 660 मेडिकल कॉलेज हैं। आज पहले के मुकाबले दोगुनी संख्या में डॉक्टर तैयार हो रहे हैं।

विज्ञापन

मेट्रो लाइन का हो रहा विस्तार

पीएम मोदी ने कहा कि 2014 से पहले एक महीने में सिर्फ 600 मीटर नई मेट्रो लाइन बनाई जाती थी, आज हम हर महीने लगभग 6 किलोमीटर नई मेट्रो लाइन बना रहे हैं। तब हिसाब मीटर में होता था और आज किलोमीटर में हो रहा है।

पीएम ने कहा कि 2014 में देश में 70 से भी कम जिलों में गैस नेटवर्क का विस्तार हुआ था और आज यह संख्या बढ़कर 630 पहुंच गई है। 2014 तक ग्रामीण इलाकों में सड़कों की लंबाई भी 4 लाख किलोमीटर से कम थी, लेकिन आज ये आंकड़ा बढ़कर सवा 7 लाख किलोमीटर से ज्यादा हो चुकी है। आप अंदाजा लगा सकते हैं कि जब गांव में सड़क पहुंचती है तो उसका क्या प्रभाव होता है। इससे पूरे इको-सिस्टम में तेजी से रोजगार का सृजन होने लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed