फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RLDA Site Engineer Recruitment 2026 Apply for 40 Posts Salary 76000 Check Eligibility Selection Process

RLDA Site Engineer Recruitment: साइट इंजीनियर के पदों पर बिना परीक्षा भर्ती; सैलरी 76,000 तक, जानें पात्रता

Sat, 02 May 2026 01:46 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Sat, 02 May 2026 01:46 PM IST
सार

RLDA Site Engineer Recruitment 2026: आरएलडीए ने साइट इंजीनियर के पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन ऑफलाइन 22 मई 2026 तक होंगे। आवेदन करने के लिए बीटेक की डिग्री और 2 साल अनुभव जरूरी है। चयन मेरिट व इंटरव्यू से होगा। चयनित उम्मीदवारों को 76,000 रुपये मासिक वेतन मिलेगा।
 

विज्ञापन
RLDA Site Engineer Recruitment 2026 Apply for 40 Posts Salary 76000 Check Eligibility Selection Process
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

RLDA Site Engineer Recruitment 2026: रेल भूमि विकास प्राधिकरण (RLDA) ने साइट इंजीनियर (Site Engineer) के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 40 पदों को कॉन्ट्रैक्ट आधार पर भरा जाएगा। इसमें सिविल इंजीनियरिंग (Civil Engineering) के 30 और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (Electrical Engineering) के 10 पद शामिल हैं। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति देशभर में विभिन्न स्थानों पर की जाएगी।

विज्ञापन


आवेदन प्रक्रिया जारी है और इच्छुक उम्मीदवारों को ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 22 मई 2026 निर्धारित की गई है।

पदों का विवरण और योग्यता

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में बी.ई./बी.टेक (B.E./B.Tech) की डिग्री होना अनिवार्य है। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक जरूरी हैं, जबकि अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के उम्मीदवारों के लिए यह सीमा 50 प्रतिशत है।

इसके अलावा उम्मीदवारों के पास कम से कम 2 वर्ष का कार्य अनुभव होना चाहिए, जो निर्माण (Construction), डेवलपमेंट, इलेक्ट्रिकल सिस्टम या एमईपी (Mechanical, Electrical, Plumbing) से संबंधित क्षेत्रों में हो।

आयु सीमा की बात करें तो 22 मई 2026 तक अधिकतम आयु 45 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सैलरी और चयन प्रक्रिया

चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह 76,000 रुपये का समेकित वेतन (Consolidated Salary) दिया जाएगा। चयन प्रक्रिया मेरिट के आधार पर होगी, जिसके बाद इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (Document Verification) किया जाएगा।

मेरिट तैयार करते समय उम्मीदवार की पिछली सैलरी, कार्य अनुभव और शैक्षणिक प्रदर्शन को ध्यान में रखा जाएगा। M.Tech डिग्री रखने वाले या रेलवे, सार्वजनिक उपक्रम (PSU) या सरकारी विभाग में अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को अतिरिक्त वेटेज मिलेगा।

इस भर्ती के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले पूरी अधिसूचना ध्यान से पढ़ लें और सभी जानकारी सही तरीके से भरें, क्योंकि अधूरे या गलत आवेदन निरस्त किए जा सकते हैं।

यह भर्ती इंजीनियरिंग क्षेत्र के उम्मीदवारों के लिए एक अच्छा अवसर है, खासकर उन लोगों के लिए जो रेलवे से जुड़े प्रोजेक्ट्स में काम करने की इच्छा रखते हैं।

आधिकारिक नोटिस देखें...

विज्ञापन

आवेदन प्रक्रिया

उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म RLDA की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा और इसे ब्लॉक लेटर्स में नीले बॉल पेन से भरना होगा। इसके बाद सभी जरूरी दस्तावेजों की स्वयं प्रमाणित (Self-attested) कॉपी संलग्न कर निर्धारित पते पर डाक या स्पीड पोस्ट के जरिए भेजना होगा। आवेदन की एक कॉपी अपने पास सुरक्षित रखना जरूरी है, क्योंकि दस्तावेज सत्यापन के समय इसकी आवश्यकता होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed