फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Result can be released by normalization method-safalta

CTET 2021-22 : नॉर्मलाइजेशन पद्धति से जारी हो सकता है रिजल्ट, जान लीजिए ये जरूरी बात

Wed, 23 Feb 2022 02:20 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Wed, 23 Feb 2022 02:20 PM IST
सार

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 के रिजल्ट का अभ्यर्थी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये परीक्षा 16 दिसंबर 2021 से 21 जनवरी 2022 के बीच आयोजित की गई थी।
 

विज्ञापन
Result can be released by normalization method-safalta
CTET 2021 - फोटो : Social media

विस्तार

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2021 को आयोजित हुए लगभग एक माह का समय बीत गया है और इसमें शामिल होने वाले अभ्यर्थी बेसब्री से इसके रिजल्ट का इंतजार कर रहेहैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा का रिजल्ट 15 फरवरी को ही जारी किया जाना था, लेकिन इसे अभी तक नहीं जारी किया गया है। 16 दिसंबर 2021 से 21 जनवरी 2022 के बीच आयोजित की गई इस परीक्षा में लाखों की संख्या में अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक CBSE अगलेकुछ दिनों में इस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकती है। हालांकि, बोर्ड ने इसे लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल अपडेट नहीं जारी किया है। इसलिए अभ्यर्थियों को इससे संबंधितसूचनाओं के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं, अगर आप सरकारी नौकरी के लिए किसी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं तो उसकी तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम के  CTET FREE Online Classes- Join Now की मदद ले सकते हैं और घर बैठे अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं।

विज्ञापन

नॉर्मलाइजेशन पद्धति से जारी हो सकता है रिजल्ट :

16 दिसंबर 2021 से 21 जनवरी 2022 के बीच आयोजित की गई इस परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था लागू की जा सकती है और अभ्यर्थियों का फाइनल रिजल्ट इसी व्यवस्था केतहत जारी किया जा सकता है। दरअसल CBSE ने एक नोटिस जारी करते हुए बताया था कि अलग अलग शिफ्टों में आयोजित होने वाली इस परीक्षा में निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिएनॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था भी अपनाई जा सकती है। बोर्ड ने कहा था कि अगर इस परीक्षा में क्वेश्चन पेपर के अलग-अलग सेटों का डिफिकल्टी लेवल अलग-अलग होता है तो इसमेंनॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था लागू की जा सकती है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें 
CTET सिलेबस 
CTET कट ऑफ 
CTET डाउनलोड सर्टिफिकेट 
CTET आंसर की

यहाँ से प्राप्त कर सकेंगे अपना सर्टिफिकेट :

CBSE इस परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को उनका मार्कशीट डिजिटल फॉरमेट में उनके डिजिलॉकर एकाउंट में उपलब्ध कराएगी। साथ ही इस परीक्षा में सफल होने वालेअभ्यर्थियों को उनका सर्टिफिकेट भी डिजिटल फॉर्मेट में उनके डिजिलॉकर एकाउंट में ही उपलब्ध कराया जाएगा। ये सर्टिफिकेट डिजिटली साइन किये हुए रहेंगे और आईटी एक्ट के अनुसारकानूनी तौर पर वैलिड होंगे। अभ्यर्थी इस संबंध में ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन का पैरा 20 देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इतने अंक आते ही आप हो जाएंगे पास

आगे पढ़ें

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed