फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   reet revised result 2021 released check rajasthan teacher sarkari result at reetbser21.com

REET Revised Result 2021: बोर्ड ने जारी किया संशोधित परिणाम, 121027 अभ्यर्थियों को मिला फायदा

Tue, 07 Dec 2021 02:01 PM IST
वर्तिका तोलानी जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 07 Dec 2021 02:01 PM IST
सार

REET Revised Result 2021 माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (बीएसईआर) ने राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (रीट) 2021 लेवल 2 के संशोधित परिणाम जारी कर दिए हैं। इस आधिकारिक वेबसाइट reetbser21.com पर अभ्यर्थी अपने परिणामों को देख सकते हैं।

विज्ञापन
reet revised result 2021 released check rajasthan teacher sarkari result at reetbser21.com
REET Result 2021 - फोटो : Social Media

विस्तार

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (बीएसईआर) ने राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (रीट) 2021 का संशोधित परिणाम आधिकारिक वेबसाइट reetbser21.com पर जारी कर दिया है। अभ्यर्थी ध्यान दें कि रीट संशोधित परिणाम 2021 सिर्फ लेवल 2 परीक्षा के लिए जारी किया गया है। रीट लेवल 1 परीक्षा के परिणामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

विज्ञापन

बोर्ड ने रीट लेवल 2 की परीक्षा में क्या बदलाव किए?

बता दें कि रीट लेवल 2 परीक्षा के अंग्रेजी विषय के सिर्फ 1 प्रश्न का विकल्प बदल दिया गया है। रीट लेवल 2 के संशोधित परिणामों को जारी करने से उम्मीद की जा रही है कि इससे एक लाख से ज्यादा परीक्षार्थियों को लाभ मिलेगा। राजस्थान शिक्षा बोर्ड (बीएसईआर) ने एक हफ्ते पहले लेवल-2 की अंतिम आंसर की जारी की थी। रीट 2021 परीक्षा 26 सितंबर 2021 को आयोजित हुई थी। लेवल 1 और लेवल 2, दोनों परीक्षा के परिणाम 2 नवंबर 2021 को जारी किए गए थे।  रीट 2021 में लेवल 1 और लेवल 2 दोनों परीक्षा में कुल 16 लाख उम्मीदवार बैठे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रीट 2021 संशोधित परिणाम 2021 : ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट reetbser21.com पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध रीट 2021 नतीजे की लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉग इन पेज पर अपनी जानकारियों को भरें जैसे लेवेल 1 के रोल नंबर, लेवल 2 के रोल नंबर और जन्मतिथि को भरें।
  • रीट संशोधित परिणाम 2021 स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • रीट संशोधित परिणाम 2021 का स्क्रीन शॉट ले लें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें।
विज्ञापन

रीट के जरिए कुल 31 हजार पदों पर होगी भर्तियां

रीट लेवल 2 परीक्षा को पास करने वाले अभ्यर्थी छठवीं से आठवीं कक्षा के छात्र को पढ़ाने के लिए पात्र होंगे। रीट के जरिए कुल 31 हजार पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। हालांकि, अभ्यर्थियों ने राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (बीएसईआर) से अनुरोध किया है कि वह 50 हजार सीटों पर भर्तियां निकालें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed