{"_id":"618126778f141a36b96d87fe","slug":"reet-results-2021-final-answer-key-also-released-after-reet-2021-exam-results-see-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"REET Results 2021: रीट परीक्षा परिणामों के बाद बोर्ड ने अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी की, ऐसे देखें","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
REET Results 2021: रीट परीक्षा परिणामों के बाद बोर्ड ने अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी की, ऐसे देखें
Tue, 02 Nov 2021 05:22 PM IST
सुभाष कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Tue, 02 Nov 2021 05:22 PM IST
सार
REET Results 2021: इससे पहले आज सुबह 8 बजे रीट परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए गए थे। यह परिणाम आधिकारिक वेबसाइट reetbser21.com पर जारी किया गया है। उम्मीदवार यहां अपना परिणाम देख सकते हैं। रीट लेवल-1 और लेवल-2 दोनों का रिजल्ट एक साथ जारी किया गया है।
विज्ञापन
REET 2021 Final answer key
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (रीट 2021) के परीक्षा परिणामों के बाद अब बोर्ड ने अंतिम उत्तर कुंजी को भी जारी कर दिया है। बोर्ड ने 16 अक्तूबर को अलवर में आयोजित परीक्षा की उत्तर कुंजी अलग से जारी की गई है। परीक्षा की उत्तर कुंजी को बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट reetbser21.com पर जारी किया है। काफी अधिक ट्रैफिक होने के कारण उम्मीदवारों को वेबसाइट खुलने में समस्या का सामना करना पड़ सकता है। उम्मीदवार धैर्य बनाएं रखें और पेज को रिफ्रेश करते रहें।
विज्ञापन
रीट 2021 परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी कैसे देखें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान निर्देशों का पालन कर के परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी सकते हैं।
1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट reetbser21.com पर जाएं।
2. होम पेज पर दिख रहे Final Answer key level 1 या Final Answer key level 2 पर क्लिक करें।
3. आपकी स्क्रीन अंतिम उत्तर कुंजी का पीडीएफ खुल जाएगा।
4. इससे उत्तर का मिलान करें।
इससे पहले आज सुबह 8 बजे रीट परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए गए थे। यह परिणाम आधिकारिक वेबसाइट reetbser21.com पर जारी किया गया है। उम्मीदवार यहां अपना परिणाम देख सकते हैं। इस बार परीक्षा आयोग ने रीट लेवल-1 और लेवल-2 दोनों का रिजल्ट एक साथ जारी किया गया है। रीट लेवल - 1 में अजमेर के अजय वैष्णव वैरागी और उदयपुर के गोविंद सोनी ने टॉप किया है। दोनों टॉपर्स ने 148 अंक के साथ प्रथम स्थान हासिल किया है। वहीं रीट लेवल-2 में श्रीगंगानगर की कीरतसिंह, बीकानेर की सुरभि पारीक, राजसमन्द के निंबाराम ने टॉप किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिन उम्मीदवारों को परिणामों की श्रेणी से संबंधित कोई शिकायत है, उनके लिए भी बोर्ड ने सुविधा जारी की है। उम्मीदवार 8 नवंबर से 13 नवंबर तक आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इस तारीख के बाद यह सुविधा बंद कर दी जाएगी और कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
सरकारी स्कूलों में मिलेगी नियुक्ति
रीट परीक्षा परिणामों के आधार पर राजस्थान के सरकारी स्कूलों में 31 हजार शिक्षकों की नियुक्तियां की जाएंगी। उम्मीदवारों को अब दस्तावेजों के सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद अगली प्रक्रिया के तहत उन्हें स्कूलों में भर्ती के लिए आवेदन करना होगा। परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को कक्षा एक से कक्षा पांच और कक्षा 6 से कक्षा आठ तक के शिक्षकों के रूप में नियुक्ति दी जाएगी।
रीट 2021 का परिणाम कैसे देखें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान निर्देशों का पालन कर के परीक्षा का परिणाम देख सकते हैं।
1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.edu.in या reetbser21.com पर जाएं।
2. होम पेज पर दिख रहे RTET result links पर क्लिक करें।
3. अब आपने जिस स्तर की परीक्षा दी है उसके - 'परिणाम 2021 स्तर 1' या 'परिणाम 2021 स्तर 2' की लिंक पर क्लिक करें।
4. अब आपकी स्क्रीन पर एक लॉगिन का पेज दिखाई देगा। लॉगिन करने के लिए जरूरी जानकारी जैसे रोल नंबर और जन्म तिथि आदि दर्ज करें।
5. इसके बाद 'सबमिट' के बटन पर क्लिक करें।
6. आपका परिणाम आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
7. आगे की जरूरत के लिए के परिणाम को डाउनलोड करें और इसका प्रिंट निकलवा लें।
राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (रीट) 2021 26 सितंबर को आयोजित की गई थी। इस बार रीट की परीक्षा पेपर लीक होने के कारण काफी विवादों में रही है। इसकी जांच के लिए एसओजी का गठन किया गया है और कई लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है । राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा रीट 2021 की परीक्षा राज्स्थान के 33 जिलों में कुल 3,993 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के लिए कुल 16.51 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। परिणाम जारी होने के बाद अब इनमें से 31000 सफल उम्मीदवारों की शिक्षकों के रूप में नियुक्ति की जाएगी।