रीट 2021: बदल सकती है शिक्षक भर्ती परीक्षा की तिथि, अल्पसंख्यक आयोग ने दिया यह निर्देश
- राज्य में 31,000 शिक्षकों की भर्ती होनी है।
- रीट परीक्षा रविवार, 25 अप्रैल, 2021 को होनी है।
- इस दिन महावीर स्वामी जयंती का अवकाश है।
- जैन समाज में इसे लेकर खासा रोष है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में शिक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर ऊहापोह खत्म नहीं हो पा रही है। एक और जहां राजस्थान सरकार और माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) बोर्ड राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा रीट 2021 को 25 अप्रैल, 2021 को कराने पर अड़े हुए हैं तो वहीं दूसरी और सामाजिक संगठन इस परीक्षा की तिथि आगे बढ़वाने के लिए राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग तक पहुंच गए है।
इस बीच, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने राजस्थान सरकार को परीक्षा तिथि बदलने को लेकर निर्देश भी जारी किया है। राज्य में 31,000 शिक्षकों की भर्ती होनी है। परीक्षा के लिए अब तक कुल 16.5 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। दरअसल, राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा रीट 2021 रविवार, 25 अप्रैल, 2021 को होनी है। इस दिन महावीर स्वामी जयंती का अवकाश है।
अल्पसंख्यक जैन समाज इस वजह से परीक्षा का विरोध कर रहा है। समाज की मांग है कि परीक्षा तिथि को आगे बढ़ाया जाना चाहिए। जैन समाज की इस मांग को कई सामाजिक और धार्मिक संगठनों का समर्थन भी प्राप्त है। अब यह रीट 2021 परीक्षा का मामला राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग (National Minorities Commission) तक पहुंच चुका है।
आयोग को शिकायत मिली कि सरकार महावीर जयंती के दिन 25 अप्रैल, 2021 को रीट परीक्षा करवा रही है और जैन समाज में इसे लेकर खासा रोष है। आयोग के उपाध्यक्ष आतिफ रशीद ने राजस्थान सरकार को निर्देश जारी करते हुए परीक्षा तिथि बदलने के निर्देश दिए हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी राष्ट्रीय अवकाश अथवा जिस दिन कोई धार्मिक पर्व हो, उस दिन परीक्षा का आयोजन नहीं करवाया जा सकता है।
आयोग के निर्देश के बावजूद, इस पर अंतिम फैसला राज्य सरकार को ही लेना है।
राजस्थान दौरे के दौरान @NCM_GoI को शिकायते मिली कि राजस्थान सरकार महावीर जयंती के दिन 25 अप्रैल को REET का एग्जाम करा रही है, जैन समुदाय में इसे लेकर खासा रोष है आज आयोग ने राजस्थान सरकार को इस सम्बन्ध में नोटिस जारी कर एग्जाम की तारीख बदलने के निर्देश दिए है। @AtifBjp pic.twitter.com/339m0yPhKq
— National Commission for Minorities (@NCM_GoI) March 23, 2021
इससे एक दिन पहले ही राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) के अध्यक्ष डॉ डीपी जरोली ने स्पष्ट किया था कि रीट 2021 परीक्षा अपने तय समय पर 25 अप्रैल, 2021 को ही होगी। जरोली के अनुसार, 25 अप्रैल के अलावा कोई भी रविवार परीक्षा के लिए खाली नहीं है। अन्य सभी रविवार में अन्य परीक्षाएं पहले से निर्धारित हैं। ऐसे में बदलाव करना नामुमकिन है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा रीट 2021 के लिए परीक्षा केंद्र जल्द फाइनल कर दिए जाएंगे। बता दें कि इससे पहले कोर्ट के आदेश के बाद बोर्ड ने लेवल-1 के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख को 20 फरवरी, 2021 तक बढ़ा दिया था।