फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   recuritment in education department.

सरकारी शिक्षकों की बंपर भर्ती, 900 पद खाली

Thu, 08 Jan 2015 12:59 PM IST
Updated Thu, 08 Jan 2015 12:59 PM IST
विज्ञापन
recuritment in education department.

शिक्षा विभाग, बिहार ने राज्य में माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों पर नियुक्ति हेतु भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए हैं।

विज्ञापन


पदों की कुल संख्या 985 है। इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता 12वीं पास व शिक्षा क्षेत्र में डिप्लोमा या डिग्री निर्धारित की गई है। उच्च प्राथमिक विद्यालयों के लिए स्नातक व बीएड/शिक्षा क्षेत्र में डिप्लोमा निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


अध्यापकों के सभी पदों पर आवेदन करने वाले आवेदकों को राज्य स्तर पर अध्यापक पात्रता परीक्षा पास होना अनिवार्य है। शिक्षा क्षेत्र से संबंधित अनुभवी उम्मीदवारों व उच्च शैक्षिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया में वरीयता प्रदान की जायेगी। आरक्षित वर्ग को अधिकतम उम्र सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रकार से करें आवेदन

recuritment in education department.

इन पदों पर आवेदन केवल ऑफलाइन के माध्यम से किया जा सकता है। किसी अन्य माध्यम से किया गया आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा। विज्ञापित पदों पर आवेदन करने वाले आवेदकों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

विज्ञापित पदों के लिए आवेदन 22 दिसंबर, 2014 से प्रारंभ है। योग्य उम्मीदवार आवेदन पत्र संबंधित दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियों के साथ संबंधित नियोजन इकाई के पास निर्धारित तिथि तक साधारण डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजे।

आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 जनवरी, 2015 निर्धारित की गई है। आवेदन करने के लिए तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट http://www.bhojpur.bih.nic.in./ पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed