फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Recruitment through haryana psc

42 साल तक के बेरोजगारों को नौकरी का मौका

Mon, 27 Jul 2015 05:49 PM IST
Updated Mon, 27 Jul 2015 05:49 PM IST
विज्ञापन
Recruitment through haryana psc

हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीसएससी ), ने नयाब तहसीलदार (अप्रेंटिस) के 70, पदों के लिए विज्ञप्ती जारी की गई है। विज्ञपित पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार 23 अगस्त, 2015 तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवरों की शैक्षिक योग्यता के अंतर्गत किसी मान्यताप्राप्त विश्व विद्यालय से स्नातक परीक्षा उतीर्ण होने के साथ 10वीं स्तर पर संस्कृत अथवा हिंदी विषय अनिवार्य रूप से होना चाहिए।

विज्ञापन


इच्छुक उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 वर्ष से 42 वर्ष के मध्य होना चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। विज्ञापित पदों के लिए वेतनमान के तौर पर 9,300 रुपये से 34,800 रुपये एवं 4600 रुपये ग्रेड पे निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन

ऑनलाइन होंगे आवेदन

Recruitment through haryana psc

विज्ञापित पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन संचालित की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीसएससी) की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन कर सकते हैं। विज्ञपित पदों के लिए शुल्क के रूप में सामान्य श्रेणी एवं अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये, महिला आवेदकों के लिए 125 रुपये एवं हरियाणा राज्य आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 125 रुपये निर्धारित किया गया है।

हरियाणा राज्य के वे उम्मीदवार जो  हरियाणा राज्य के द्वारा प्रमाणित 40% तक शाररिक रूप से अपंग हैं, एसे व्यक्तियों के लिए आवेदन निःशुल्क है। उम्मीदवार 22 अगस्त, 2015 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अन्य प्रक्रिया के लिए हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीसएससी) की आधिकारिक वेबसाइट www.hpsc.gov.in पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed