फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Recruitment of Stenographer and Officers in NIELIT

43 हजार रुपए सैलरी की नौकरी, यहां भरिए फॉर्म

Tue, 02 Jun 2015 07:12 PM IST
Updated Tue, 02 Jun 2015 07:12 PM IST
विज्ञापन
Recruitment of Stenographer and Officers in NIELIT

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी (एनआईईएलईटी) ने 185 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों में ज्वाइंट डायरेक्टर, डिप्टी डायरेक्टर, असिस्टेंट डायरेक्टर, टेक्नीकल ऑफिसर, सीनियर टेक्नीकल असिस्टेंट, टेक्नीकल असिस्टेंट, जूनियर टेक्नीकल डायरेक्टर, असिस्टेंट डयरेक्टर, एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर, असिस्टेंट लाइब्रेरियन, स्टेनोग्राफर, असिस्टेंट और फाइनेंस ऑफिसर के पद शामिल हैं।

विज्ञापन


इन पदों पर शैक्षिक योग्यता व अनुभव पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। इन पदों पर आवेदन के लिए आयु सीमा के तहत अधिकतम आयु 27 से 40 वर्ष पदों के अनुसार निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के आवेदकों को निर्धारित नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है। इन पदों पर चयनित आवेदकों को वेतनमान के तौर पर 10,000 से 43,000 रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

Recruitment of Stenographer and Officers in NIELIT

विज्ञापित पदों पर आवेदन ऑनलाइन किए जाएंगे। आवेदन करने ‌के लिए इच्छुक आवेदक की एनआईईएलईटी की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें। आवेदक आवेदन शुल्‍क के तौर पर अनारक्षित वर्ग के आवेदकों को 500 रुपये और आरक्षित वर्ग के आवेदकों के लिए 250 रुपये निर्धारित माध्यम से जमा करने होंगे। उपरोक्त पदों पर चयन लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षा और साक्षात्कार की प्रक्रिया द्वारा किया जाएगा।

कौशल परीक्षा पदों की आवश्श्कता के अनुसार आयोजित की जाएगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 जुलाई, 2015 निर्धारित की गई है। ऑनलाइन आवेदन करने तथा आवेदन से संबंधित अन्य जानकारी प्राप्त करने के लिए आवेदक संबंधित वेबसाइट http://www.recruitmentnews.in/wp-content/uploads/2015/03/NIELIT-Various-Posts-Notification.pdf पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed