फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Recruitment of Senior manager and junior manager in Uttar Pradesh Sewa Mandal

बेरोजगारों के लिए खुशखबरी, 250 पदों पर भर्ती

Tue, 25 Aug 2015 03:24 PM IST
Updated Tue, 25 Aug 2015 03:24 PM IST
विज्ञापन
Recruitment of Senior manager and junior manager in Uttar Pradesh Sewa Mandal

उत्तर प्रदेश सहकारी संस्थागत सेवा मंडल, लखनऊ ने उत्तर प्रदेश की विभिन्न शाखाओं में 254 पदों पर नियुक्ति करने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। विज्ञापित पदों में वरिष्ठ शाखा प्रबंधक (सीनियर मैनेजर), कनिष्ठ शाखा प्रबंधक (जूनियर मैनेजर), प्रोग्रामर कम डाटा एंट्री ऑपरेटर और कैशियर जैसे पद शामिल हैं। विज्ञापित पदों के लिए शैक्षिक योग्यता पदों के अनुसार भिन्न-भिन्न निर्धारित की गई है, लेकिन न्यूनतम शैक्षिक योग्यता स्नातक एवं कंप्यूटर संचालन की योग्यता प्रत्येक पद के लिए एक समान रुप से निर्धारित है।

विज्ञापन


विज्ञापित पदों पर आयु सीमा के तहत उम्मीदवारों की आयु कम से कम 21 वर्ष एवं अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को वेतनमान स्वरूप 6,300 रुपये से 27,970 रुपये प्रतिमाह देने का प्रावधान है।

विज्ञापन

ऑनलाइन है आवेदन की प्रक्रिया

Recruitment of Senior manager and junior manager in Uttar Pradesh Sewa Mandal

विज्ञापित पदों के लिए आवेदन ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार विभाग की वेबसाइट द्वारा आवेदन कर सकते हैं। विज्ञापित पदों पर आवेदन शुल्क के तहत सामान्य एवं ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये एवं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 200 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। उम्मीदवार आवेदन शुल्क, आवेदन करने की तिथि के 24 घंटे पश्चात  दोपहर 2: 00 बजे से चालान द्वारा कर सकते है।

आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 सितंबर, 2015 निर्धारित की गई है। चयन प्रक्रिया दो चरणों में (लिखित एवं साक्षात्कार) के आधार पर संपन्न कराई जाएगी। आवेदन की विस्तृत जानकारी एवं आवेदन करने के लिए उत्तर प्रदेश सहकारी संस्थागत सेवा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट www.upsevamandal.org पर लॉगऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed