फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Recruitment of Security agent in Air India

एयर इंडिया में 400 से अधिक पद खाली, करें आवेदन

Wed, 08 Apr 2015 04:23 PM IST
Updated Wed, 08 Apr 2015 04:23 PM IST
विज्ञापन
Recruitment of Security agent in Air India

एयर इंडिया एयर ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड ने सिक्योरिटी एजेंट के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों पर नियुक्ति विभिन्न शहरों में की जाएगी। इनमें से पश्चिम में मुबंई में 175, दक्षिण में हैदराबाद में 92, चेन्नई में 74, कोच्चि व अन्य शहरों में 61 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इन पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता के तहत मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है।

विज्ञापन


इसके अतिरिक्त एनसीसी 'सी' सर्टिफिकेट अथवा पद से संबंधित एक साल के अनुभव या कंप्यूटर एप्लीकेशन में सर्टिफिकेट / डिप्लोमा धारक आवेदक को प्राथमिकता दी जाएगी। आवेदन के लिए आयु सीमा के तहत अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष निश्चित की गई है। आरक्षित वर्ग को निर्धारित नियमों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी। आयु की गणना 1 अप्रैल, 2015 से की जाएगी।

विज्ञापन

ऐसे होगा चयन

Recruitment of Security agent in Air India

जिन उम्मीदवारों के पास एवीएसईसी योग्यता के साथ एयरलाइंस अनुभव और एक्स-बीआईएस सर्टिफिकेट होंगे, उनका चयन केवल साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। इसके अतिरिक्त शेष आवेदकों का चयन फिजीकल इंडॉर्स टेस्ट, लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर होगा।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को निर्धारित प्रारूप में भरे हुए आवेदन पत्र के साथ मांगे गए समस्त प्रमाणपत्रों की प्रति संलग्न कर संबंधित पते पर निर्धारित तिथि को उपस्थित होना होगा। विज्ञापित पद के लिए आवेदक शुल्क के तौर पर उम्मीदवारों को 500 रुपये डिमांड ड्राफ्ट के रूप में 'एयर इंडिया एयर ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड' के पक्ष में जमा करने होंगे। आवेदन से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए आवेदक http://www.airindia.in/writereaddata/Portal/career/181_1_SA_Advt_1_4_2015.pdf पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed