{"_id":"6ae107fc751fe80dec07d3f8","slug":"brazil-flavio-bolsonaro-leaves-country-for-united-states-after-loss-from-lula-da-silva-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या ब्राजील छोड़कर गए फ्लावियो बोल्सोनारो? चुनाव में हार के बाद अमेरिका रवाना, कई रिपोर्ट्स में बड़ा दावा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
क्या ब्राजील छोड़कर गए फ्लावियो बोल्सोनारो? चुनाव में हार के बाद अमेरिका रवाना, कई रिपोर्ट्स में बड़ा दावा
Wed, 28 Oct 2026 01:52 AM IST
नितिन गौतम
पीटीआई
पीटीआई
Published by: नितिन गौतम
Updated Wed, 28 Oct 2026 01:52 AM IST
सार
कुछ दिन पहले तक जो नेता ब्राजील के राष्ट्रपति बनने की रेस में थे, उन फ्लावियो बोल्सोनारो के अब देश छोड़कर अमेरिका जाने की खबरें चल रही हैं। फ्लावियो ने चुनाव में लूला दा सिल्वा के सामने हारने के बाद चुनाव में धांधली के आरोप लगाए थे।
विज्ञापन
फ्लावियो बोल्सोनारो
- फोटो : एएनआई
विस्तार
राष्ट्रपति चुनाव में हार के बाद ब्राजील के नेता फ्लावियो बोल्सोनारो अमेरिका रवाना हो गए हैं। रविवार को हुए चुनाव में उन्हें मौजूदा राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा के हाथों हार मिली थी। कई मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया रहा है कि फ्लावियो बोल्सोनारो देश छोड़कर चले गए हैं। बोल्सोनारो के प्रवक्ता ने इस संबंध में टिप्पणी का कोई जवाब नहीं दिया। फ्लावियो बोल्सोनारो के भाई एडुआर्डो बोल्सोनारो, अमेरिका के टेक्सास में रहते हैं, उन्होंने सार्वजनिक रूप से फ्लावियो से कहा था कि अगर वह चुनाव हार जाते हैं तो उन्हें ब्राजील छोड़ देना चाहिए।
पासपोर्ट जमा करने का मिला था आदेश
यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है, जब बोल्सोनारो को अपना सामान्य और राजनयिक पासपोर्ट जमा कराने के लिए दी गई समयसीमा मंगलवार दोपहर 12 बजे समाप्त हो गई। हालांकि, यह साफ नहीं है कि उन्होंने पासपोर्ट जमा करा दिए हैं या नहीं। 45 वर्षीय बोल्सोनारो को सोमवार को पासपोर्ट जमा कराने का आदेश दिया गया था। यह आदेश राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा के सामने उनकी हार के एक दिन बाद आया। बोल्सोनारो ने कहा था कि उन्हें यह आदेश अपने पिता और पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के घर के बाहर मिला। जायर बोल्सोनारो 2022 के चुनाव में लूला से हारने के बाद तख्तापलट की कोशिश के मामले में 27 साल की सजा काट रहे हैं और घर में नजरबंद हैं।
फ्लावियो बोल्सोनारो ने चुनाव में लगाए धांधली के आरोप
फ्लावियो बोल्सोनारो ने अब तक अपनी हार स्वीकार नहीं की है और चुनाव में धांधली के आरोप लगाए हैं। बोल्सोनारो ने शुरुआत में चुनाव परिणाम रद्द करने की मांग की थी। मतदान केंद्रों पर शाम के समय कुछ जगहों पर अफरा-तफरी मचने के बाद अधिकारियों ने मतदान का समय दो घंटे बढ़ा दिया था। सोमवार को उन्होंने चुनावी अदालत से कथित धांधली की जांच करने और लूला तथा उपराष्ट्रपति गेराल्डो अल्कमिन की उम्मीदवारी रद्द करने की मांग की।
विज्ञापन
चुनाव परिणाम पलटने के लिए बोल्सोनारो को धांधली के ऐसे सबूत पेश करने होंगे, जो लूला की 44 लाख वोटों की बढ़त को प्रभावित करते हों। इसके अलावा, उन्हें 18 दिसंबर को परिणामों को आधिकारिक रूप से प्रमाणित किए जाने से पहले आठ सदस्यीय चुनावी अदालत को भी अपने पक्ष में करना होगा। मंगलवार को 81 वर्षीय लूला को छह करोड़ 40 लाख से अधिक वोट मिले, जबकि बोल्सोनारो को छह करोड़ से कम वोट मिले। दोनों के बीच जीत का अंतर करीब चार प्रतिशत रहा।
देश छोड़ने से किया था इनकार
बोल्सोनारो ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा था कि उनकी ब्राजील छोड़ने की कोई योजना नहीं है। इसके बजाय, वह चुनाव परिणामों का विरोध करने के लिए संसद में अपने सहयोगियों को एकजुट करने की कोशिश कर रहे हैं। सीनेटर के तौर पर उनका आठ साल का कार्यकाल 31 जनवरी, 2027 को समाप्त होगा। इसके बाद उन्हें देश के सुप्रीम कोर्ट में मिलने वाला विशेष न्यायिक अधिकार भी नहीं रहेगा।
ब्राजील का सुप्रीम कोर्ट बोल्सोनारो के खिलाफ भ्रष्टाचार, धनशोधन और कर चोरी के आरोपों से जुड़े दो मामलों में जांच कर रहा है। पहले मामले में उन पर आरोप है कि उन्होंने सरकारी पेंशन से जुड़ी फर्जी कटौतियों के जरिए धनशोधन करने के लिए खेल सट्टेबाजी से जुड़ी एक कंपनी का इस्तेमाल किया। दूसरे मामले में उन पर एक विवादों में घिरे बैंकर से लाखों डॉलर लेने का आरोप है। हालांकि बोल्सोनारो ने दोनों मामलों में किसी भी तरह की गड़बड़ी से इनकार किया है।
ब्राजील के लोगों ने सोशल मीडिया पर यह पूछना शुरू कर दिया था कि बोल्सोनारो कहां हैं। राजधानी ब्रासीलिया में उनके घर के बाहर पत्रकारों की भीड़ जुट गई, लेकिन वह नजर नहीं आए। अर्जेंटीना के सुरक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने उन खबरों को खारिज किया, जिनमें दावा किया गया था कि ब्राजील के सीनेटर अर्जेंटीना पहुंच गए हैं।