खुला सरकारी नौकरी का पिटारा, 1400 पदों पर भर्ती
संघ लोक सेवा आयोग ने चिकित्सा सेवा के तहत 1402 रिक्त पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की है। कुल विज्ञापित पदों में असिस्टेंट डिविजनल मेडिकल ऑफिसर (रेलवे) के 600 पद, असिस्टेंट मेडिकल ऑफिसर (हेल्थ सर्विस) के 39 पद, जूनियर स्केल पोस्ट (सेंट्रल हेल्थ सर्विस) के 391 पद, जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर ग्रेड-II (म्यूनिसपल कॉर्पोरेशन दिल्ली) के 372 पद शामिल हैं।
रिक्त पदों पर आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु सीमा की गणना 1 जनवरी, 2015 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग को नियम के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है। शैक्षिक योग्यता के तहत आवेदनकर्ता के पास एमबीबीएस की डिग्री होना अनिवार्य है।
ऑनलाइन करना होगा आवेदन
रिक्त पदों पर ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अप्रैल, 2015 है। आवेदन शुल्क के तौर उम्मीदवारों को 200 रुपये भारतीय स्टेट बैंक की किसी भी शाखा में नकद या क्रेडिट कार्ड / डेबिट कार्ड अथवा नेट बैंकिग सुविधा के माध्यम से जमा कराना होगा। आवेदन शुल्क नकद जमा करने का विकल्प आवेदन की अंतिम तिथि के एक दिन पहले ही बंद कर दिया जाएगा। महिलाओं समेत आरक्षित वर्ग को आवदेन शुल्क से मुक्त रखा गया है।
रिक्त पदों पर चयन लिखित परीक्षा व साक्षत्कार के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा 28 जून, 2015 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है। ऑनलाइन आवेदन करने व आवेदन से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉग ऑन करें।