फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Recruitment of Managers in RailTel

रेलवे में मैनेजरों की जरूरत, शीघ्र करें आवेदन

Sat, 11 Jul 2015 09:37 AM IST
Updated Sat, 11 Jul 2015 09:37 AM IST
विज्ञापन
Recruitment of Managers in RailTel

रेल मंत्रालय के उपक्रम रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने 53 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है।  इन पदों में सीनियर मैनेजर के 20 और डिप्टी मैनेजर के 33 पद शामिल हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता के तहत 60 प्रतिशत अंकों से बी.ई / बी.टेक / एमसीए या समकक्ष परीक्षा पास होना अनिवार्य है। विज्ञापित पदों पर आयु सीमा के तहत न्यूनतम आयु 21 वर्ष है।

विज्ञापन


अधिकतम आयु के तहत सीनियर मैनेजर के पद के लिए 34 वर्ष और डिप्टी मैनेजर पद के लिए 30 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्ग के आवेदकों को निर्धारित नियमों के अनुसार छूट प्रदान की गई है। आयु सीमा की गणना 31 जुलाई, 2015 से की जाएगी। इन पदों पर चयनित आवेदकों को वेतनमान के तौर पर 16,400 -40,500 / 24,900-50,500 रुपए दिए जाने का प्रावधान है।

विज्ञापन

ऑफलाइन करना होगा आवेदन

Recruitment of Managers in RailTel

उपरोक्त पदों पर आवेदन ऑफलाइन स्वीकार किया जाएगा। आवेदन करने के लिए योग्य आवेदक रेलटेल की आधि‌कारिक ‌वेबसाइट से आवेदन पत्र को निर्धारित प्रारूप में डाउनलोड कर उसे भरें। पूर्णरूप से भरे हुए आवेदन पत्र को मांगें गए सभी प्रमाणपत्रों की स्वप्रमाणित प्रतियों और डिमांड ड्राफ्ट के साथ संलग्न कर 'डिप्टी जनरल मैनेजर (पी ऐंड ए)-II, रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, प्लॉट नं. 143, सेक्टर-44, गुडगांव-122003' के पते पर भेजें।

आवेदन शुल्क के तौर पर एससी / एसटी / पीएच वर्ग के आवेदकों को 500 रुपये और शेष अन्य वर्ग के उम्मीदवारों को 1,000 रुपये ‌का डिमांड ड्राफ्ट 'रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमि‌टेड' के पक्ष में बनवाकर जमा करना होगा। विज्ञापित पदों पर चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। आवेदन करने या आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आवेदक रेलटेल की आधिकारिक वेबसाइट http://www.railtelindia.com/ पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed