फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Recruitment of executives and non executives in NBCCL

छप्पर फाड़ के सैलरी, 62,000 रुपए महीने की नौकरी

Fri, 12 Jun 2015 07:38 PM IST
Updated Fri, 12 Jun 2015 07:38 PM IST
विज्ञापन
Recruitment of executives and non executives in NBCCL

नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनबीसीसीएल) ने 109 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों में जनरल मैनेजर, एडिशनल जनरल मैनेजर, डिप्टी जनरल मैनेजर, प्रोजेक्ट मैनेजर, डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर, मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर, ऑफिस असिस्टेंट और सीनियर स्टेनोग्राफर के पद शामिल हैं।

विज्ञापन


इन पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किए गए है।  इसके अतिरिक्त पदों के अनुसार अनुभव की भी मांग की गई है। विज्ञापित पदों पर वेतनमान के तौर पर 36,600 - 62,000, 32,900 - 58,000, 29,100 - 54,500, 20,600 - 45,500, 29,100 - 54,500, 24,900 - 50,500, 16,400 - 40,500 रुपये दिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त सीनियर स्टेनोग्राफर के पद पर 9,760 रुपये और ऑफिस असिस्टेंट के पद पर 7,300 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे।

विज्ञापन

आज से शुरू होंगे आवेदन

Recruitment of executives and non executives in NBCCL

उपरोक्त पदों पर आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किए जाएंगे। आवेदन करने के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार एनबीसीसी की आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को निर्देशों के अनुसार पूरा करें। आवेदन पत्र के प्रिंटआउट को आगे की चयन प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रखें। विज्ञापित पदों पर आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य और अन्य‌ पिछडा वर्ग के आवेदकों को एक्जीक्यूटिव पोस्ट के लिए 1,000 रुपये और नॉन-एक्जीक्यूटिव पोस्ट के लिए 500 रुपये जमा करने होंगे। आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से दिए जाएंगे। आरक्षित वर्ग के आवेदकों के लिए आवेदन शुल्क का कोई प्रावधान नहीं है।

आवेदकों के चयन के लिए पदों के अनुसार लिखित परीक्षा, समूह चर्चा और साक्षात्कार में से कोई प्रक्रिया अपनाई जा सकती है। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 जुलाई, 2015 है। ऑनलाइन आवेदन करने तथा आवेदन से संबंधित अन्य जानकारी प्राप्त करने के लिए आवेदक मंत्रालय की संबंधित वेबसाइट http://www.nbccindia.gov.in/nbccindia/public/pdf_data_pub/jobs/ADVT_6_2015.pdf पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed