एसएससी ने खोला नौकरी का पिटारा, 500 से ज्यादा पद खाली
जम्मू कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (एसएससी) ने 587 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों में जूनियर स्टेनोग्राफर, जूनियर असिस्टेंट, ड्राइवर, असिस्टेंट स्टोरकीपर कम क्लर्क, फिजियोथेरपिस्ट, सांख्यिकी सहायक, कनिष्ठ सांख्यिकी सहायक, सीनियर स्टाफ नर्स, हॉर्टीकल्चर टेक्नीशियन-IV, अकाउंट असिस्टेंट आदि के पद शामिल हैं।
विज्ञापित पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता पदों के अनुसार अलग - अलग निर्धारित की गई है। इन रिक्तियों पर आवेदन करने के लिए आयु सीमा के तहत न्यूतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को निर्धारित नियमों के अनुसार छूट प्रदान की गई है। आयु सीमा की गणना 1 जनवरी, 2015 से की जाएगी।
31 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन
उपरोक्त पदों पर आवेदन ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन करने के लिए जेकेएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए निर्देंशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया को सावधानीपूर्वक पूरा करें। आवेदन पत्र को सबमिट करने के बाद उसमें किसी भी प्रकार का संशोधन नहीं किया जा सकता है। आवेदन शुल्क के तौर पर आवेदकों को 400 रुपये ई-चालान के माध्यम से जम्मू कश्मीर बैंक की किसी भी शाखा में जमा करना होगा।
आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त, 2015 है। आवेदकों के चयन के लिए लिखित परीक्षा और साक्षात्कार की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। ऑनलाइन आवेदन करने और आवेदन से संबंधित अन्य जानकारी के लिए आवेदक जेकेएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट http://www.jkssb.nic.in/ पर लॉग ऑन करें।