फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Recruitment of assistant in Oriental Insurence Corporation Limited

26 साल के 12वीं पास युवाओं को नौकरी का मौका

Tue, 14 Jul 2015 09:30 PM IST
Updated Tue, 14 Jul 2015 09:30 PM IST
विज्ञापन
Recruitment of assistant in Oriental Insurence Corporation Limited

आरियन्टल इंश्योंरेस कंपनी लिमिटेड (ओआईसीएल) ने सहायकों के 606 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी कर दी है। इन सभी सहायकों की नियुक्ति नई दिल्ली में की जाएगी। इन पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता के तहत स्नातक अथवा 60 प्रतिशत अंकों से 12वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके अतिरिक्त स्नातक / 10वीं / 12वीं में किसी एक स्तर पर अंग्रेजी एक विषय के रूप में पढ़ा हो।

विज्ञापन


विज्ञापित पदों पर आयु सीमा के तहत न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 26 वर्ष है। आरक्षित वर्ग के आवेदकों को निर्धारित नियमों के अनुसार छूट प्रदान की गई है। उपरोक्त पदों पर चयनित आवेदकों को वेतनमान के तौर पर 7,640 - 21,050 रुपये दिये जाने का प्रावधान है।
विज्ञापन

ऑनलाइन करना होगा आवेदन

Recruitment of assistant in Oriental Insurence Corporation Limited

इन पदों पर आवेदन ऑनलाइन करना होगा। आवेदन करने के लिए इच्छुक आवेदक ओआईसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद उसके प्रिंटआउट को आगे की चयन प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें। पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क के तहत एससी / एसटी / पीडब्‍ल्युडी / पूर्व-कर्मचारी / ओआईसीएल के कर्मचारियों के लिए 50 रुपये और अन्य सभी कर्मचारियों के लिए 500 रुपये ऑनलाइन माध्यम से जमा करने होंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 जुलाई, 2015 निर्धारित है। ऑनलाइन आवेदन करने और आवेदन से संबंधित अन्य जानकारी के लिए आवेदन ओआईसीएल की आधिकारिक वेबसाइट www.orientalinsurance.org.in पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed