466 सरकारी पदों पर भर्ती, 25 हजार रुपए सैलरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंगलुरू इलेक्टिसिटी सप्लाई कंपनी -BESCOM, कर्नाटक ने सहायकों और कनिष्ठ सहायकों के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। कुल विज्ञापित 466 पदों में सहायक के 238 पद और कनिष्ठ सहायक के 228 पद हैं। ये पद सरकारी हैं और इसका कार्य क्षेत्र बंगलुरू है। आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की नयूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को ऊपरी आयु सीमा में नियम के अनुसार छूट दी गई है।
वेतनमान के तौर पर सहायक पद के उम्मीदवार को 10,250 - 25,180 रुपये तथा कनष्ठि सहायक के उम्मीदवार को 9050 - 23,080 रुपये प्रति माह दिया जाएगा। आवेदन शुल्क के रूप में सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 500 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को 250 रुपये जमा करना होगा।
शैक्षिक योग्यता एवं आवेदन प्रक्रिया
शैक्षिक योग्यता के तहत सहायक पद के आवेदक ने किसी मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक की उपाधि प्राप्त की हो वहीं कनिष्ठ सहायक पद के उम्मीदवार ने किसी मान्यताप्राप्त बोर्ड से पीयूसी या डिप्लोमा प्राप्त किया हो। इन पदों पर चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार किया जाएगा। इन पदों के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किया जाएगा। किसी अन्य माध्यम से किया गया आवेदन अस्वीकार कर दिया जाएगा। आवेदन करने से पहले आवेदकों यह सलाह दी गई है कि वे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से विज्ञप्ति को डाउनलोड कर इसे पूरी तरह से पढ़ ले।
आवेदन की प्रक्रिया के अनुरूप ही अपना आवेदन करें। आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 अप्रैल, 2015 है। आवेदन जमा करने के बाद उसका प्रिंट आउट लेना ना भूलें। ऑनलाइन आवेदन करने एवं आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार संस्थान की वेबसाइट http://bescom.org/en/recruitment-of-assistants/ पर लॉग ऑन करें।