फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Recruitment in Sainik School

बड़ा मौका: क्लर्क और पीजीटी के पदों पर भर्ती

Thu, 11 Dec 2014 11:32 AM IST
Updated Thu, 11 Dec 2014 11:32 AM IST
विज्ञापन
Recruitment in Sainik School

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के तहत आने वाली संस्था सैनिक स्कूल सोसाइटी ने विभन्न पदों पर रिक्तियों को भरने के लिए विज्ञाप्ति जारी की है। विज्ञापित पदों में क्लर्क (यूडीसी), पीजीटी (गणित) और सामान्य कर्मचारी के पद शामिल हैं।

विज्ञापन


वेतनमान के तहत शिक्षक पद के आवेदक को 9,300 - 34,800 रुपये तथा ग्रेड पे 4,800 रुपये, यूडीसी पद के उम्मीदवार को 5,200 - 20,200 रुपये तथा ग्रेड पे 2400 रुपये तथा सामान्य कर्मचारी के उम्मीदवार को 4,440 - 7,440 रुपये तथा ग्रेड पे 1300 रुपये दिया जाएगा।
विज्ञापन


आयु सीमा के तहत शिक्षक पद के आवेदक की आयु 35 वर्ष से कम होनी चाहिए वहीं शेष अन्य पदों के आवेदक की न्यूनतम आयु सीमा 18 तथा अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष है।

विज्ञापन
विज्ञापन

योग्य उम्मीदवार ऐसे करें आवेदन

Recruitment in Sainik School

शैक्षिक योग्यता के तहत शिक्षक के उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की हो तथा बी. एड. की डिग्री हासिल की हो। यूडीसी के उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से 12वीं पास की हो तथा कंप्यूटर पर बेसिक कार्य करने में सक्षम हो। साथ ही किसी संस्थान में पद से संबंधित दो वर्षों का अनुभव हो। सामान्य कर्माचारी के उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से 10वीं पास की हो।

आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य कर्मचारी के उम्मीदवार को 200 रुपये तथा अन्य उम्मीदवारों को 400 रुपये निर्धारित प्रक्रिया से जमा करना होगा। इन पदों आवेदन करने के लिए उम्मीदवार आवेदन पत्र को निश्चित प्रारूप में भरकर तथा समस्त दस्तावेजों की अभिप्रमाणित प्रति संलग्न कर 'सैनिक स्कूल रेवाड़ी, सेक्टर-4, हरियाणा - 123401' के पते पर 21 दिसंबर, 2014 तक भेजें। आवेदन पत्र डाउनलोड करने तथा आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार स्कूल की वेबसाइट http://www.ssrw.org/ पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed