फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Recruitment in Punjab and Haryana Highcourt

हाईकोर्ट में नौकरी का मौका, स्टेनोग्राफर की भर्ती

Sun, 26 Oct 2014 08:05 AM IST
Updated Sun, 26 Oct 2014 08:05 AM IST
विज्ञापन
Recruitment in Punjab and Haryana Highcourt

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने वरिष्ठ स्टेनोग्राफर के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष है तथा अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष है। आयु की गणना 18 नवंबर, 2014 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को ऊपरी आयु सीमा में नियम के अनुसार छूट दी गई है।

विज्ञापन


आयु सीमा में छूट का लाभ पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के आरक्षित वर्ग को ही दिया जाएगा। इन पदों पर चयन के लिए पहले लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।

इसमें सफल उम्मीदवारों को स्टेनोग्राफी टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। वेतनमान के तौर पर स्टेनोग्राफी के पद पर चयनित उम्मीदवार को 10300-34800 रुपये तथा ग्रेड पे 4400 रुपये के साथ ही सरकार द्वारा अन्य स्वीकृत अलाउंस भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

शैक्षिक योग्यता एवं आवेदन प्रक्रिया

Recruitment in Punjab and Haryana Highcourt

शैक्षिक योग्यता के तहत वरिष्ठ स्टेनोग्राफी पद के आवेदक ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कला या विज्ञान विधा में स्नातक अथवा समकक्ष डिग्री प्राप्त की हो। चयनित उम्मीदवार शॉर्टहैंड में 100 शब्द प्रति मिनट और कंप्यूटर पर टाइपिंग में 20 शब्द प्रति मिनट की टंकण दक्षता हासिल किया हो। उम्मीदवार को कंप्यूटर की जानकारी भी हो।

परीक्षा शुल्क के तौर पर सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 500 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को 250 रुपये निर्धारित प्रक्रिया से जमा कराना होगा। इस पद पर आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। किसी अन्य विधि से किया गया आवेदन अस्वीकार कर दिया जाएगा। आवेदन दो चरणों में भरा जाएगा। आवेदन का पहला चरण 18 नवंबर, 2014 तक तथा दूसरा चरण 21 नवंबर, 2014 तक पूरा करें।

आवेदन के साथ अपना कोई प्रमाण पत्र संलग्न ना करें। प्रमाणपत्रों की जांच के लिए उच्च न्यायालय द्वारा एसएमएस भेजा जाएगा। ऑनलाइन आवेदन करने तथा आवेदन संबंधी जानकारी के लिए उम्मीदवार पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट की वेबसाइट http://recruitmenthighcourtchd.com/NewAdvertisment/advertisementsss.pdf पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed