फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Recruitment in Police University, Jodhpur

सरकारी विभाग में स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती

Sat, 29 Nov 2014 01:44 PM IST
Updated Sat, 29 Nov 2014 01:44 PM IST
विज्ञापन
Recruitment in Police University, Jodhpur

पुलिस, सुरक्षा एवं आपराधिक न्याय, सरदार पटेल यूनिवर्सिटी ने स्टेनोग्राफर (अंग्रेजी और हिंदी), सूचना सहायक, सहायक रजिस्ट्रार, पिउन, उप निदेशक, निदेशक, सहायक प्राफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। आयु सीमा के तहत स्टेनोग्राफर (अंग्रेजी और हिंदी), सूचना सहायक, सहायक रजिस्ट्रार, पिउन के पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष है तथा अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष है। रजिस्ट्रार पद के आवेदक की अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष है।

विज्ञापन


इन पदों पर चयन के लिए पहले लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें सफल उम्मीदवारों को संबंधित ट्रेड परीक्षा या साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। वेतनमान के तौर पर इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को पदों के अनुसार 5200 - 20200 रुपये, 9300 - 34800 रुपये, 15600 - 39100 रुपये, 37400 - 67000 रुपये दिया जाएगा। वेतनमान के अनुसार ही ग्रेड पे भिन्न - भिन्न है।
विज्ञापन

शैक्षिक योग्यता एवं आवेदन प्रक्रिया

Recruitment in Police University, Jodhpur

शैक्षिक योग्यता के तहत स्टेनोग्राफी पद के आवेदक ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विधा में स्नातक अथवा समकक्ष डिग्री प्राप्त की हो। स्टेनो पद के उम्मीदवार ने अंग्रेजी शॉर्टहैंड में 100 शब्द प्रति मिनट और कंप्यूटर पर टाइपिंग में 40 शब्द प्रति मिनट की टंकण दक्षता हासिल किया हो। वहीं हिंदी स्टेनो पद के उम्मीदवार ने हिंदी शॉर्टहैंड में 80 शब्द प्रति मिनट और कंप्यूटर पर टाइपिंग में 35 शब्द प्रति मिनट की टंकण दक्षता हासिल किया हो। उम्मीदवार को कंप्यूटर की जानकारी भी हो।

पिउन के आवेदक ने पांचवीं कक्षा पास की हो। शेष अन्य पदों के आवेदकों ने संबंधित विषय में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की हो। परीक्षा शुल्क के तौर पर पिउन पद पर सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 500 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को 250 रुपये तथा अन्य सभी पदों पर सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 1000 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को 500 रुपये निर्धारित प्रक्रिया से जमा कराना होगा। इस पद पर आवेदन केवल ऑफलाइन स्वीकार किए जाएंगे। किसी अन्य विधि से किया गया आवेदन अस्वीकार कर दिया जाएगा।

आवेदन पत्र विज्ञापन के साथ वेबसाइट पर उपलब्ध है, जिसे डाउनलोड कर निर्धारित प्रारूप में भरें। आवेदन पत्र के साथ समस्त दस्तावेजों की अभिप्रमाणित प्रति संलग्न कर 'रजिस्ट्रार, सरदार पटेल यूनिवर्सिटी ऑफ पुलिस, सेक्योरिटी एंड क्रिमिनल जस्टीस, जोधपुर - 342304' के पते पर 20 दिसंबर, 2014 तक भेजें। आवेदन संबंधी अधिक जानकार के लिए उम्मीदवार संस्थान की वेबसाइट http://www.policeuniversity.ac.in/wp-content/uploads/2014/11/Advertisement-_S8_-Latest.pdf पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed