फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Recruitment in MP highcourt

हाईकोर्ट में भर्ती, ग्रेजुएट पाएं नौकरी

Mon, 06 Oct 2014 01:46 PM IST
Updated Mon, 06 Oct 2014 01:46 PM IST
विज्ञापन
Recruitment in MP highcourt

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने अंग्रेजी स्टेनोग्राफर के पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। जारी की गई कुल 88 रिक्तियों में ओबीसी के लिए 13 पद, एससी के लिए 14 पद और एसटी के लिए 17 पद आरक्षित हैं।

विज्ञापन


आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष है तथा अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष है। वहीं महिलाओं के लिए ऊपरी आयु सीमा 45 वर्ष निश्चित की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी, 2015 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को ऊपरी आयु सीमा में नियम के अनुसार छूट दी गई है।
विज्ञापन


इन पदों पर चयन के लिए पहले लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें सफल उम्मीदवारों को स्टेनोग्राफी टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। वेतनमान के तौर पर स्टेनोग्राफी के पद पर चयनित उम्मीदवार को 9300-34800 रुपये तथा ग्रेड पे 3600 रुपये के साथ ही सरकार द्वारा अन्य स्वीकृत अलाउंस भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शैक्षिक योग्यता एवं आवेदन प्रक्रिया

Recruitment in MP highcourt

शैक्षिक योग्यता के तहत स्टेनोग्राफी पद के आवेदक ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालाय से किसी भी विधा में स्नातक डिग्री प्राप्त की हो। साथ ही मान्यता प्राप्त बोर्ड से शॉर्टहैंड और टाइपराटिंग में 80 शब्द प्रति मिनट की टंकण दक्षता का प्रमाण पत्र हासिल किया हो। उम्मीदवार को कंप्यूटर की जानकारी भी हो।

परीक्षा शुल्क के तौर पर सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 500 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारा को 300 रुपये निर्धारित प्रक्रिया से जमा कराना होगा। इस पद पर चयन के लिए प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन जबलपुर में किया जाएगा। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा आयोजित करने की तिथि से 15 दिन पहले वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

मुख्य परीक्षा जबलपुर और आवश्यकता पड़ने पर इंदौर और ग्वालियर में आयोजित की जाएगी। इस पद पर आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर, 2014 है। ऑनलाइन आवेदन करने तथा आवेदन संबंधी जानकारी के लिए उम्मीदवार मध्य प्रदेश सरकार की वेबसाइट http://www.mponline.gov.in/Quick%20Links/MPHC/Instruction/Advt.HighCourtEngSteno-2014.pdf पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed