भारतीय तटरक्षक बल में भर्ती, करें आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के तहत आने वाली भारतीय तटरक्षक बल ने नाविकों के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों पर योग्य अविवाहित भारतीय पुरुष उम्मीदवारों से आवेदन मंगाए गए हैं। शैक्षिक योग्यता के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार ने केंद्र या राज्य स्तरीय किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से गणित और भौतिकी विषय में 60 प्रतिशत अंकों के साथ कुल 60 प्रतिशत अंकों से स्नातक की उपाधि प्राप्त की हो। वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को शैक्षिक योग्यता में 5 प्रतिशत की छूट दी गई है।
इन पदों पर चयन लिखित परीक्षा के आधार पर की जाएगी। परीक्षा का आयोजन देश भर में विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा स्थल को विभिन्न जोनों में बांटा गया है। परीक्षा केंद्र और तिथि का विवरण आवेदक को ईमेल आईडी के जरिए भेजा जाएगा। परीक्षा इस वर्ष मार्च या अप्रैल में आयोजित होगी। लिखित परीक्षा में पास उम्मीदवारों का फिजिकल फिटनेस टेस्ट लिया जाएगा।
मिलेगा आकर्षक वेतनमान
इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को वेतनमन के तौर पर 5200 - 20200 रुपये तथा ग्रेड पे 2000 रुपये दिया जाएगा। आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 22 वर्ष निश्चित है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियम के मुताबिक आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इस पद पर आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। किसी अन्य माध्यम से किया गया आवेदन अस्वीकार कर दिया जाएगा।
ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा कराने के बाद सिस्टम जनरेटेड एप्लीकेशन / रजीस्ट्रेशन नंबर को सहेज कर रखें। यह आगे की प्रक्रिया और कॉल लेटर डाउनलोड करन में उपयोगी होगा। परीक्षा के लिए कॉल लेटर 18 फरवरी से 28 फरवरी, 2015 तक डाउनलोड कर सकते हैं। आवेदकों को परीक्षा केंद्र पर आवश्यक समस्त दस्तावेजों की प्रति साथ में लानी होगी अन्यथा उन्हें परीक्षा में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 फरवरी, 2015 है। आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार भारतीय तटरक्षक बल की वेबसाइट http://www.joinindiancoastguard.gov.in/PDF/Advertisement/Navik%28GD%29.pdf पर लॉग ऑन करें।