फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Recruitment in Himachal Gramin Bank

31 हजार रुपए महीने की नौकरी, करना चाहेंगे आप?

Mon, 13 Apr 2015 03:46 PM IST
Updated Mon, 13 Apr 2015 03:46 PM IST
विज्ञापन
Recruitment in Himachal Gramin Bank

हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक में ऑफिस असिस्टैंट सहित विभिन्न पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। विज्ञापित पदों में ऑफिसर स्केल-I के 38 पद, ऑफिसर स्केल-II के 28 पद, ऑफिसर स्केल-III के 3 पद और ऑफिस असिस्टैंट (बहुउद्देश्य) के 134 पद शामिल हैं। वेतनमान के तौर पर स्केल-I के कर्मचारियों के लिए 14,500 - 25,700 रुपये, ऑफिसर स्केल-II के कर्मचारियों को 19,400 - 28,100 रुपये, ऑफिसर स्केल-III के कर्मचारियों को 25,700 - 31,500 रुपये तथा ऑफिस असिस्टैंट (बहुउद्देश्य) के कर्मचारियों के लिए 7,200 - 19,300 रुपये निर्धारित है।

विज्ञापन


अधिकारी वर्ग के लिए परीविक्षा अवधि 2 वर्ष और ऑफिस असिस्टैंट के लिए परीविक्षा अवधि 1 वर्ष होगी। आवेदन शुल्क के तौर पर इन सभी पदों के लिए आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 100 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के आवेदकों को 20 रुपये हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक या पंजाब नेशनल बैंक की किसी भी शाखा में चालान के माध्यम से जमा करना होगा।

विज्ञापन

चयन के लिए यह है योग्यता

Recruitment in Himachal Gramin Bank

पदों के ‌अनुसार शैक्षिक अर्हताएं आईबीपीएस की वेबसाइट पर दी गई हैं। इसके ‌अलावा इस पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों ने सितंबर - अक्टूबर, 2014 में आरआरबी की ऑनलाइन आयोजित सीडब्‍ल्यूई परीक्षा में ‌न्यूनतम निर्धारित अंक प्राप्त किए हों। आरक्षित वर्ग के लिए न्यूनतम निर्धारित अंक 70 वहीं अनाक्षित वर्ग के लिए यह 80 अंक निर्धारित किया गया है। इन पदों पर चयन उक्त परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की गई मेरिट सूची के आधार पर ही किया जाएगा।

आवेदकों को केवल साक्षात्कार के लिए उपस्थित होना होगा। इंटरव्यू मंडी, हिमाचल प्रदेश में आयोजित किया जाएगा। साक्षात्कार केंद्र का पूरा पता बुलावा पत्र में दिया जाएगा तथा उसे वेबसाइट पर प्रकाशित किया जाएगा। इन पदों पर आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किया जाएगा। आवेदन करने अंतिम तिथि 22 अप्रैल, 2015 है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार बैंक की वेबसाइट http://himachalgraminbank.org/pdf/Himachal_Pradesh_Gramin_Bank_2015.pdf पर लॉग ऑन करें और योग्‍यता संबंधी जानकारी के लिए http://www.ibps.in/ पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed