फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Recruitment in Dogra Regiment

सेना में क्लर्कों की भर्ती, करें आवेदन

Tue, 24 Feb 2015 04:26 PM IST
Updated Tue, 24 Feb 2015 04:26 PM IST
विज्ञापन
Recruitment in Dogra Regiment

सेना के डोगरा रेजीमेंट ने रिकॉर्ड्स में क्लर्कों के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। शैक्षिक योग्यता के तहत इस पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार ने किसी मान्यताप्राप्त शिक्षा बोर्ड से बारहवीं कक्षा पास की हो। साथ ही उम्मीदवार के पास कंप्यूटर पर अंग्रेजी में 35 शब्द प्रति मिनट या हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट की टंकन दक्षता हो।

विज्ञापन


वेतनमान के तौर पर चयनित उम्मीदवारों को 5200 - 20200 रुपये तथा ग्रेड पे 1900 रुपये दिया जाएगा। इन पदों पर चयन के लिए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षण और साक्षात्कार से गुजरना होगा। तीनों स्तर पर उत्तीर्ण उम्मीदवार को ही अंतिम रूप से चयनित किया जाएगा। इन परीक्षाओं में शामिल होने के लिए किसी प्रकार के टीए / डीए का प्रावधान नहीं किया गया है।
विज्ञापन

18 से 25 वर्ष तक के युवा करें आवेदन

Recruitment in Dogra Regiment
आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष निश्चित है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियम के मुताबिक आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आयु की गणना 14 मार्च, 2015 से की जाएगी।

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार विज्ञापन के साथ संलग्न आवेदन पत्र को निर्धारित प्रारूप में भरकर तथा समस्त दस्तावेजों की अभिप्रमाणित प्रति संलग्न कर 'द कमांडिंग ऑफिसर, रिकॉर्ड्स द डोगरा रेजीमेंट, कैंट, फैजाबाद (यूपी) - 224001' के पते पर भेजें। आवेदन स्वीकार करने की अंतिम तिथि 14 मार्च, 2015 है। आवेदन करने तथा आवेदन संबंधी आवश्यक जानकारी के लिए उम्मीदवार संस्‍थान की वेबसाइट http://www.davp.nic.in/WriteReadData/ADS/eng_10622_2_1415b.pdf लॉग ऑन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed