फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Recruitment in DMRC

दिल्ली मेट्रो में बंपर भर्ती, सैकड़ों पद खाली

Sat, 20 Dec 2014 09:36 PM IST
Updated Sat, 20 Dec 2014 09:36 PM IST
विज्ञापन
Recruitment in DMRC

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन में विभिन्न अहम पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों में स्टोनोग्राफर के 25 पदों सहित इलेक्ट्रिकल, एस एंट टी, एचआर, वित्त, आईटी, संचालन, अग्नि, कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन और कंपनी सचिव के तहत कुल 37 पद, सहायक प्रोग्रामर के 28 पद, जेई सिविल के 50 पद, जेई इलेक्ट्रिकल के 20 पद, जेई एस एंड टी के 27 पद और विधि सहायक के 2 पद शामिल हैं।

विज्ञापन


आवेदन शुल्क के रूप में अनारक्षित तथा ओबीसी वर्ग के उम्मीदवार को 400 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार के लिए 150 रुपये निर्धारित किए गए हैं। आवेदन शुल्क बैंच चालान के रूप में भारतीय स्टेट बैंक के किसी शाखा में जमा कराना होगा। इन पदों पर आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। किसी अन्य माध्यम से किया गया आवेदन अस्वीकार कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

शैक्षिक तौर पर योग्य उम्मीदवार एसे करें आवेदन

Recruitment in DMRC

कार्यकारी वर्ग के तहत विभिन्न श्रेणियों के सहायक प्रबंधक तथा कंपनी सचिव पद के उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से 60 / 50 प्रतिशत अंकों के साथ संबंधित विषय में पदानुसार स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री / डिप्लोमा प्राप्त किया हो। कुछ पदों के लिए दो वर्षों का अनुभव भी मांगा गया है। वहीं गैर - कार्यकारी वर्ग के तहत उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में स्नातक डिग्री / डिप्लोमा प्राप्त किया हो।

वेतनमान के तौर पर कार्यकारी वर्ग के उम्मीदवार को 20,600 - 46,500 रुपये तथा गैर - कार्यकारी वर्ग के उम्मीदवार को पदानुसार 13,500 से 25,520 रुपये या 10,170 - 18,500 रुपये दिया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन करने तथा आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार डीएमआरसी की वेबसाइट http://eapplynew.com/dmrc2014phaseII/Document/Advertisement.pdf पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed