सरकारी नौकरी, 10वीं पास करें आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तटरक्षक के उत्तर - पूर्व मुख्यालय, कोलकाता ने विभिन्न रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। विज्ञापित रिक्तियों में स्टोर कीपर, एमटी फिटर, मोटर ट्रांसपोर्ट ड्राइवर, एमटीएस आदि के पद शामिल हैं।
इन पदों को भरने के लिए योग्य भारतीय उम्मीदवारों से आवेदन मंगाए गए हैं। शैक्षिक योग्यता के तहत स्टोर कीपर पद के आवेदक ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विधा में स्नातक की डिग्री हासिल की हो।
वहीं अन्य सभी पदों के लिए 10वीं कक्षा पास होना अनिवार्य योग्यता है। इसके अलावा अनिवार्य योग्यता के तहत फीटर के उम्मीदवार ने आईटीआई डिप्लोमा, ड्राइवर पद के आवेदक ने हल्के और भारी वाहन का लाइसेंस हासिल किया हो।
27 वर्ष तक के युवा करें आवेदन
आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में नियम के मुताबिक छूट दी गई है। आयु की गणना 11 अक्टूबर, 2014 से की जाएगी।
इन पदों पर चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। वेतनमान के तहत चयनित उम्मीदवारों को 5,200 से 20,200 रुपये तथा ग्रेड पे पदानुसार ,400 / 1,900 / 1,800 दिया जाएगा। इन पदों पर चयन लिखित / ट्रेड परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर होगा।
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार आवेदन पत्र को निर्धारित प्रारूप में भरकर तथा समस्त आवश्यक दस्तावेजों की अभिप्रमाणित प्रति संलग्न कर 'द कमांडर, हेडक्वार्ट्स, कोस्ट गार्ड रिजीन (नॉर्थ-ईस्ट), सिंथेसिस बिजनेस पार्क, छठी मंजिल, श्राची बिल्डिंग, राजरहाट, न्यू टाउन, कोलकाता-700157' के पते पर 11 अक्टूबर, 2014 तक भेजें। आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार http://www.davp.nic.in/WriteReadData/ADS/eng_10119_32_1415b.pdf पर लॉग ऑन करें।