फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Recruitment in CMFRI

खुला नौकरी का पिटारा, 12वीं पास की भर्ती

Sat, 17 Jan 2015 03:08 PM IST
Updated Sat, 17 Jan 2015 03:08 PM IST
विज्ञापन
Recruitment in CMFRI

सेंट्रल मेराइन फिशरीज संस्थान (सीएमएफआरआई) ने वरिष्ठ तकनीकी सहायक, स्टेनोग्राफर ग्रेड-III और एलडीसी के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। शैक्षिक योग्यता के तहत तकनीकी सहायक के उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर विज्ञान / कंप्यूटर एप्लिकेशन में स्नातक की उपाधि प्राप्त की हो। स्टेनो पद के उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विधा में स्नातक की उपाधि प्राप्त की हो। वहीं एलडीसी पदों के उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से बारहवीं कक्षा पास की हो।

विज्ञापन


एलडीसी पद का उम्मीदवार की कंप्यूटर पर अंग्रेजी में 35 शब्द प्रति मिनट या हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट की टंकन दक्षता हो। वहीं स्टेनो के उम्मीदवार ने 50 शब्द प्रति मिनट ट्रांसक्राइव करने में दक्ष हो। इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर की जाएगी। वेतनमान के तौर पर तकनीकी सहायक के उम्मीदवार को 9300 - 34800 रुपये तथा ग्रेड पे 4200 रुपये दिया जाएगा। वहीं अन्य दोनों पदो के उम्मीदवारों को 5200 - 20200 रुपये तथा ग्रेड पे पदों के अनुसार 2400 / 1900 रुपये दिया जाएगा।

विज्ञापन

18 से 30 वर्ष तक के युवा करें आवेदन

Recruitment in CMFRI

आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा पदों के अनुसार 30 - 27 वर्ष निश्चित है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियम के मुताबिक आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आयु की गणना 16 फरवरी, 2015 से की जाएगी। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार विज्ञापन के साथ संलग्न आवेदन पत्र को निर्धारित प्रारूप में भरकर तथा समस्त दस्तावेजों की अभिप्रमाणित प्रति संलग्न कर विज्ञापित पते पर भेजें। आवेदन स्वीकार करने के अंतिम तिथि 16 फरवरी, 2015 है। आवेदन करने तथा आवेदन संबंधी आवश्यक जानकारी के लिए उम्मीदवार सीएमएफआरआई की वेबसाइट http://cmfri.org.in/career.php लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed