फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Recruitment in AMU

AMU में खुला नौकरी का पिटारा, 40000 तक सैलरी

Tue, 07 Jul 2015 03:58 PM IST
Updated Tue, 07 Jul 2015 03:58 PM IST
विज्ञापन
Recruitment in AMU

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में 110 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों में असिस्टेंट डायरेक्टर, इलेक्टॉनिक्स इंजीनियर, ट्रेनिंग ऐंड प्लेसमेंट ऑफिसर, इलेक्ट्रीशियन, टेक्निकल असिस्टेंट, सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट, असिस्टेंट फाइनेंस ऑफिसर, असिस्टेंट रजिस्ट्रार, मेडिकल ऑफिसर, विभिन्न विषयों के असिस्टेंट प्रोफेसर और पीजीटी व अन्य पद शामिल हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है।

विज्ञापन


आरक्षित वर्ग के आवेदकों को निर्धारित नियमों के अनुसार छूट प्रदान की गई है। सभी योग्यताओं की गणना के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 21 जुलाई, 2015 मान्य होगी। इन पदों पर चयनित आवेदकों को वेतनमान के तौर पर 15,600 - 39,100, 9,300 - 34,800, 5,200 रुपये पदों के अनुसार दिये जाने का प्रावधान हैं।

विज्ञापन

21 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

Recruitment in AMU

उपरोक्त पदों पर आवेदन ऑफलाइन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन करने के लिए योग्य आवेदक एएमयू की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र को निर्धारित प्रारूप में डाउनलोड कर उसे भरें। पूर्णरूप से भरे हुए आवेदन पत्र को संबंधित शैक्षिक व अन्य प्रमाणपत्रों की सत्यापित प्रतियों के साथ संलग्न कर 'डिप्टी रजिस्ट्रार (सेलेक्‍शन ‌कमिटी), अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी, अलीगढ़-202002' के पते पर अंतिम तिथि से पूर्व भेजें।

इन पदों पर आवेदन शुल्क के तौर पर 150 रुपये भारतीय स्टेट बैंक में नकद रूप में या डिमांड ड्राफ्ट के रूप में जमा करना होगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 जुलाई, 2015 निर्धारित की गई है। आवेदन करने या आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आवेदक एएमयू की आधिकारिक वेबसाइट http://www.amuregistrar.com पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed