फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Recruitment in AIIA

बंपर भर्ती: क्लर्क व अकाउंटेंट के सैकड़ों पद खाली

Tue, 13 Jan 2015 04:04 PM IST
Updated Tue, 13 Jan 2015 04:04 PM IST
विज्ञापन
Recruitment in AIIA

ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद (एआईआईए) ने विभिन्न पदों पर रिक्तियों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है।

विज्ञापन


कुल 116 विज्ञापित पदों में एलडीसी, यूडीसी, फायर ऑफिसर, सेक्यूरिटी ऑफिसर, अकाउंटेंट, स्टोर कीपर, नीजि सहायक, सहायक, सहायक सुरक्षा अधिकारी, कनिष्ठ लेखा अधिकारी, वरिष्ठ हिंदी अनुवादक, सहायक स्टोर अधिकारी, नीजि सचिव, सहायक प्रशासनिक अधिकारी, जेई मेंटिनेंस, लेखा अधिकारी, हिंदी अधिकारी, स्टोर अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, वरिष्ठ लेखा अधिकारी, कंप्यूटर प्रोग्रामर, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, वित्त सहायक, संयुक्त निदेशक, फार्मासिस्ट, फार्मेसी प्रबंधक, लैब सहायक, रेडियोलॉजी सहायक, तकनीकी सहायक, लैब तकनीशियन, रेडियोग्राफर, वरिष्ठ मेडिकल रिकॉर्ड अधिकारी, योगा इंस्ट्रक्टर, स्टाफ नर्स, सहायक नर्सिंग सुपरीटेंडेंट, उप नर्सिंग सुपरीटेंडेंट, साहयक प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर के पद शामिल हैं।

आयु सीमा के तहत इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा पदों के अनुसार 25 वर्ष से 50 वर्ष है।

योग्य उम्मीदवार ऐसे करें आवेदन

Recruitment in AIIA

वेतनमान के तहत इन पदों पर चयनित उम्मीदवार को पदों के अनुसार अलग-अलग वेतनमान दिया जाएगा। इसके तहत उम्मीदवारों को 37,400-67,000 रुपये या 15,600-39,100 रुपये या 9,300-34,800 रुपये या 5,200-20,200 रुपये दिया जाएगा। पदों के अनुसार ग्रेड पे भिन्न-भिन्न है। शैक्षिक योग्यता पदों के अनुसार विज्ञप्ति में दी गई है। कुछ पद प्रतिनियुक्ति के आधार पर भी भरे जाएंगे।

आवेदन शुल्क के तौर पर ग्रुप ए के सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवार को 1,000 रुपये और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को 500 रुपये तथा ग्रुप डी और ग्रुप सी सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवार को 500 रुपये और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को 250 रुपये निर्धारित प्रक्रिया से जमा कराना होगा।

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार आवेदन पत्र को निर्धारित प्रारूप में भरकर तथा समस्त दस्तावेजों की अभिप्रमाणित प्रति संलग्न कर 'निदेशक, ऑल इंडिया  इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेदा (एआईआईए), गौतमपुरी, सरिता विहार, मथुरा रोड, नई दिल्ली - 110076' के पते पर 23 फरवरी, 2015 तक भेजें। आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार संस्थान की वेबसाइट http://www.ccras.nic.in/Advt/recruitment/aiia/details.pdf पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed