फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Recruitment for 23820 posts of Safai Karamchari in Rajasthan, registration will start from 7 October

Safai Karmchari Bharti: सफाई कर्मचारी के करीब 24000 पदों पर भर्ती, सात अक्तूबर को खुलेगी पंजीकरण विंडो

Sat, 28 Sep 2024 04:34 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 28 Sep 2024 04:34 PM IST
सार

Rajasthan Safai Karmchari Bharti 2024: राजस्थान सरकार के स्वायत्त शासन विभाग ने सफाई कर्मचारी की 23,820 रिक्तियों को भरने के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया अक्तूबर में शुरू होगी।
 

विज्ञापन
Recruitment for 23820 posts of Safai Karamchari in Rajasthan, registration will start from 7 October
Safai Karmchari Bharti, सफाई कर्मचारी भर्ती - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

Safai Karmchari Bharti: राजस्थान सरकार के स्वायत्त शासन विभाग ने सफाई कर्मचारियों की भर्ती की नई विज्ञप्ति जारी की है। इस बार इस भर्ती अभियान के तहत 23,820 रिक्तियों को भरा जाएगा। राजस्थान के मूल निवासी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर 7 अक्तूबर से 6 नवंबर, 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवारों का चयन लॉटरी के आधार पर किया जाएगा। ऑनलाइन आवदेन पत्र में करेक्शन 11 नवंबर से 25 नवंबर के बीच की जा सकेगी।

विज्ञापन


सफाई कर्मचारियों ने भर्ती प्रक्रिया में वाल्मीकि समाज को प्राथमिकता देने की मांग की थी, जिसके बाद नए सिरे से सफाई कर्मचारियों की भर्ती निकाली गई है। जो चयनित होंगे, उन्हें पहले प्रोबेशन पर रखा जएगा। इन दौरान पारिश्रमिक भी देना होगा।

विज्ञापन

क्या है योग्यता?

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए। नए नियमों के तहत होने वाली इस भर्ती में अभ्यर्थी का 8वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है। 18 से 40 साल की उम्र के अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु में नियमानुसार छूट दी जाएगी। आयु की गणना 1 जनवरी 2024 से की जाएगी।

उम्मीदवार के पास सफाई व सार्वजनिक सीवरेज सफाई का एक साल का कार्य अनुभव होना अनिवार्य है। नगर निगम, नगर पालिका और नगर परिषद में सड़क सफाई व सार्वजनिक सीवरेज सफाई का काम करने वाली कंपनी व ठेकेदारों से प्रमाण पत्र हासिल करने वाले अभ्यर्थी भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे।

आवेदन फीस

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों को 600 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। वहीं, आरक्षित श्रेणी और दिव्यांगजनों को 400 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा।

विज्ञापन

ऐसे कर सकेंगे आवेदन 

  • सबसे पहले विभाग की आधिकारिक वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in. पर जाएं।
  • वेबसाइट पर खुद को पंजीकृत करें, यदि पहले से पंजीकृत है तो लॉग इन करें।
  • लॉग इन करने के बाद रिक्रूटमेंट पोर्टल पर क्लिक करें।
  • SAFAI KARAMCHARI BHARTI 2024 (LSG) के लिंक पर क्लिक करें।
  • डिटेल्स भरकर आवेदन करें। 
  • अपने आवश्यक डाक्यूमेंट्स, फोटो एवं सिग्नेचर अपलोड करें।
  • आवेदन फॉर्म पूरा भरने के बाद इसे फाइनल सबमिट कर देना है।
  • अंत में आपको आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट आउट निकाल लेना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed