सरकारी नौकरी: 10वीं और 12वीं पास की भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गेल इंडिया लिमिटेड ने विभिन्न पदों पर गैर कार्यपालकों की नियुक्ति के लिए लिए विज्ञप्ति जारी की है। जारी की गई कुल रिक्तियों में जूनियर फायरमैन के 10 पद, सहायक (भंडार एवं क्रय) और ऑपरेटर (फायर) के कुल 4 पद और सहायक इंस्पेक्टर (फायर) के 17 पद शामिल है। आयु सीमा के तहत जूनियर फायरमैन पद के उम्मीदवार की अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष है। अन्य सभी पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष है।
आरक्षित वर्ग को नियम के मुताबिक ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आयु की गणना 5 दिसंबर, 2014 से की जाएगी। वेतनमान के तहत जूनियर फायरमैन के आवेदकों को 10,500 - 24,000 रुपये, सहायक (भंडार एवं क्रय) और ऑपरेटर (फायर) पद के आवेदक को 12,500 - 33,000 रुपये और सहायक इंस्पेक्टर (फायर) के आवेदकों को 14,500 - 36,000 रुपये दिया जाएगा।
शैक्षिक योग्यता एवं आवेदन की प्रक्रिया
शैक्षिक योग्यता के तहत जूनियर फायरमैन के उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से 10वीं कक्षा पास की हो, सहायक (भंडार एवं क्रय) पद के आवेदक ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालाय से किसी भी विधा में स्नातक डिग्री प्राप्त की हो तथा उम्मीदवार की कंप्यूटर पर 40 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड हो, ऑपरेटर (फायर) के उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से 12वीं कक्षा पास की हो तथा 6 महीने का फायरमैन का प्रशिक्षण कोर्स और सहायक इंस्पेक्टर (फायर) के उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 55 प्रतिशत अंकों के साथ बी. एससी. किया हो और फायर फाइटिंग कोर्स या समकक्ष किया हो अथवा 55 प्रतिशत अंकों के साथ इंजीनियरिंग में डिप्लोमा प्राप्त किया हो।
आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवार को 50 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट आवेदन पत्र के साथ संलग्न करना होगा। आवेदन प्रक्रिया के तहत आवेदन पत्र को पहले ऑनलाइन भरना होगा, फिर ऑनलाइन जमा कराए आवेदन का प्रिंट आउट लेकर एवं समस्त प्रमाणपत्रों की अनुप्रमाणित प्रति संलग्न कर 'वरिष्ठ प्रबंधक, (मा. सं.), गेल इंडिया लिमिटेड, जीआईडीसी इंडसट्रियल एस्टेट, वाघोडिया, जिला - वडोदरा, पिन-391760' के पते पर 15 दिसंबर, 2014 तक भेजें। ऑनलाइन आवेदन करने तथा आवेदन संबधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार गेल इंडिया की वेबसाइट http://www.gailonline.com/final_site/index.html पर लॉग ऑन करें।