फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RBI Assistant Mains Admit Card 2022 Released on rbi.org.in know how to check sarkari naukri

RBI Assistant Mains Admit Card: आरबीआई असिस्टेंट भर्ती मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, यहां  जानें परीक्षा का पैटर्न

Mon, 02 May 2022 12:37 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 02 May 2022 12:37 PM IST
सार

RBI Assistant Mains Admit Card: भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से असिस्टेंट के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन 8 मई, 2022 को किया जाएगा। परीक्षा देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सभी तरह की कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
RBI Assistant Mains Admit Card 2022 Released on rbi.org.in know how to check sarkari naukri
RBI Admit Card 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

RBI Assistant Mains Admit Card: भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से बैंक में सहायक (Assistant) के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए भर्ती का आयोजन किया जा रहा है। बैंक ने इस भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने असिस्टेंट भर्ती प्रारंभिक परीक्षा में सफलता प्राप्त की थी और मुख्य परीक्षा में भाग लेने वाले हैं, वे अपना प्रवेश पत्र भारतीय रिजर्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट  rbi.org.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने का लिंक अब एक्टिवेट हो चुका है। 

विज्ञापन

RBI Assistant Mains Admit Card: कब होगी परीक्षा?
भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से असिस्टेंट के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन 8 मई, 2022 को किया जाएगा। परीक्षा देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सभी तरह की कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी। इससे पहले आरबीआई ने 26 और 27 मार्च, 2022 को असिस्टेंट भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया था। वहीं, 22 अप्रैल को इस परीक्षा का परिणाम भी जारी कर दिया गया था। इस परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए आमंत्रित किया गया  है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

RBI Assistant Mains Admit Card: क्या होगा परीक्षा का पैटर्न?
इस भर्ती के लिए आयोजित की जा रही मुख्य परीक्षा में कुल 200 अंकों के बहुवैकल्पिक प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न 5 सेक्शन- रीजनिंग, इंग्लिश लैंग्वेज, न्यूमेरिकल एबिलिटी, जनरल अवेयरनेस, कंप्यूटर नॉलेज से सवाल पूछे जाएंगे। सभी सेक्शन में 40 प्रश्न होंगे। इन सवालों के जवाब देने के लिए उम्मीदवारों को कुल 2.15 घंटे का समय दिया जाएगा।  

विज्ञापन

RBI Assistant Mains Admit Card: कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे असिस्टेंट भर्ती मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे। 
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
  • अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसे चेक कर लें और आगे की जरूरत के लिए डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed