फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RAS Exam 2021 rajasthan public service commission released final answer key of RAS pre Exam 2021, marks of the examination also released

RAS Exam 2021: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा 2021 की अंतिम उत्तर कुंजी जारी की,  ऐसे डाउनलोड करें

Mon, 22 Nov 2021 10:28 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 22 Nov 2021 10:28 PM IST
सार

RAS Exam 2021: इससे पहले आयोग ने परीक्षा की मॉडल उत्तर कुंजी जारी की थी। उम्मीदवारों को आयोग ने इस उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने की भी सुविधा दी थी। अंतिम उत्तर कुंजी को मॉडल उत्तर कुंजी पर दर्ज कराई गई आपत्तियों पर समीक्षा के बाद जारी किया गया है।

विज्ञापन
RAS Exam 2021 rajasthan public service commission released final answer key of RAS pre Exam 2021, marks of the examination also released
RAS Exam 2021 - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा 2021 की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। इसके साथ ही आयोग ने उम्मीदवारों के अंकों को भी जारी कर दिया है। उत्तर कुंजी और प्राप्त अंकों को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जो भी उम्मीदवार राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) द्वारा आयोजित प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए थे, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर अंतिम उत्तर कुंजी और अपने अंकों को देख सकते हैं।

विज्ञापन


इससे पहले राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने परीक्षा की मॉडल उत्तर कुंजी जारी की थी। उम्मीदवारों को आयोग ने इस उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने की भी सुविधा दी थी। अंतिम उत्तर कुंजी को मॉडल उत्तर कुंजी पर दर्ज कराई गई आपत्तियों पर समीक्षा के बाद जारी किया गया है।  आयोग द्वारा आपत्तियों की समीक्षा के बाद कुल 6 प्रश्नों को डिलीट किया गया है। परीक्षा में पूछे गए 150 प्रश्न 200 अंकों के थे। वहीं, अब 6 प्रश्नों के कम होने के बाद 144 प्रश्नों को ही 200 अंकों का माना जाएगा। 
विज्ञापन


27 अक्टूबर को हुई थी प्रारंभिक परीक्षा
राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) द्वारा 27 अक्तूबर 2021 को राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन कराया गया था। इस परीक्षा का आयोजन राज्य के विभिन्न जिलों के परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। इस परीक्षा के लिए कुल 6 लाख 48 हजार 181 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। हालांकि, परीक्षा में  3 लाख 20 हजार के करीब उम्मीदवारों ने ही हिस्सा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग द्वारा मॉडल उत्तर कुंजी को 3 नवंबर 2021 को जारी किया गया था। उम्मीदवारों को इस पर आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा भी दी गई थी। आयोग ने 19 नवंबर 2021 को परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया था। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा इस भर्ती के माध्यम से  राज्य सेवा में 363 और अधीनस्थ सेवा के 625 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा। आयोग द्वारा जल्द ही मुख्य परीक्षा की तारीखों का एलान किया जाएगा। 

अंतिम उत्तर कुंजी को कैसे देखें?
सबसे पहले उम्मीदवार राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर दिखाई दे रही 22/11/2021: Final answer key for Raj. State and Sub. Services Comb. Comp (Pre) Exam - 2021 पर क्लिक करें। 
आपको उत्तर कुंजी पीडीएफ के रूप में  मिलेगी, इसे डाउनलोड कर के अपना परिणाम चेक कर लें। 


अंतिम उत्तर कुंजी का डायरेक्ट लिंक

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed