Rajasthan SIHFW Recruitment 2023: ईसीजी तकनीशियन पदों पर भर्ती शुरू, जानें कहां-कैसे करें आवेदन
Rajasthan SIHFW Recruitment 2023: राज्य स्वास्थ्य और परिवार कल्याण संस्थान (एसआईएचएफडब्ल्यू) की तरफ से ईसीजी तकनीशियन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरी की जा सकती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Rajasthan SIHFW Recruitment 2023: राज्य स्वास्थ्य और परिवार कल्याण संस्थान (एसआईएचएफडब्ल्यू), राजस्थान की तरफ से ईसीजी तकनीशियन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sihfwrajasthan.com पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 21 जुलाई 2023 तक जारी रहेगी।
Rajasthan SIHFW Recruitment 2023: कुल पद
राज्य स्वास्थ्य और परिवार कल्याण संस्थान की अधिसूचना के आधार पर 241 ईसीजी तकनीशियन पदों पर भर्ती होनी हैं। इन पदों का विवरण कुछ इस प्रकार है :-
- नियमित रिक्तियां: 200 पद
- बैकलॉग रिक्तियां: 41 पद
Rajasthan SIHFW Recruitment 2023: आयु सीमा और आवेदन शुल्क
उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी 2024 को 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
इस आवेदन प्रक्रिया में सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 500 रुपये, EWS श्रेणी को 350 रुपये और एससी/एसटी/ विधवा श्रेणी के उम्मीदवारों को 250 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
Rajasthan SIHFW Recruitment 2023: शैक्षणिक योग्यता
- उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से गणित और विज्ञान के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की हो।
- इसके अलावा उसने ईसीजी टेक्नोलॉजी में दो साल का स्पेशलिस्ट डिप्लोमा किया हो।
- सबसे महत्वपूर्ण बिंदुओं में से एक, उम्मीदवार का नाम राजस्थान पैरामेडिकल काउंसिल के साथ पंजीकृत होना चाहिए।
Rajasthan SIHFW Recruitment 2023: आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sihfwrajasthan.com पर जाएं।
- इसके बाद “Vacancies” पर क्लिक करें।
- फिर अब ईसीजी तकनीशियन 2023 के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- आगे बढ़ने पर मोबाइल नंबर का उपयोग करके पंजीकरण करें।
- इसके बाद लॉग इन कर आवेदन पत्र भरें और सबमिट करें।
- इसके साथ फॉर्म जांचें और डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।