फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Rajasthan Police Constable Recruitment 2024 Admit Card out now, Exam from 13 June; Link here to download

Rajasthan Constable Admit Card 2024: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, करें डाउनलोड

Thu, 06 Jun 2024 03:05 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 06 Jun 2024 03:05 PM IST
सार

Rajasthan Constable Admit Card 2024: राजस्थान पुलिस महानिदेशक कार्यालय ने राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
Rajasthan Police Constable Recruitment 2024 Admit Card out now, Exam from 13 June; Link here to download
Admit Card (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

Rajasthan Police Constable Admit Card 2024: राजस्थान पुलिस महानिदेशक कार्यालय ने राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने जा रही परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इस भर्ती परीक्षा के तहत कांस्टेबल (सामान्य/चालक/बैण्ड/घुड़सवार/श्वानदल/पुलिस दूरसंचार) के 3.5 हजार से अधिक पदों पर नियुक्ति होनी है, जिसके लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट 13 जून से आयोजित होने जा रहा है।

विज्ञापन


इससे पहले राजस्थान पुलिस महानिदेशालय ने कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तारीखों का ऐलान किया था। भर्ती के परीक्षा पोर्टल पर जारी अपडेट के मुताबिक परीक्षा का आयोजन 13 व 14 जून को किया जाना है। इसमें शामिल होने जा रहे उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन


उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इस पर दिए गए विवरणों की जांच कर लें और यदि इनमें कोई त्रुटि हो तो सुधार के लिए जल्द से जल्द जारी हेल्पलाइन - 9499988783 पर संपर्क करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

जिन उम्मीदवारों ने राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे लिखित परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए नीचे बताए चरणों का पालन करके अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट, rjpolice.cbt-exam.in पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर दिए गए लिंक से प्रवेश पत्र डाउनलोड पेज पर जाएं।
  • इस पेज पर अपनी पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि भरकर सबमिट करें।
  • इसके बाद अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड और प्रिंट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed