फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Rajasthan Patwari Recruitment 2021: If you have applied for Rajasthan and Uttarakhand Patwari, then know that there are three big differences in these two recruitments, this information will be useful-safalta

Rajasthan Patwari Recruitment 2021: राजस्थान और उत्तराखंड पटवारी के लिए किया है आवेदन तो जान लें इन दोनों भर्तियों में हैं ये तीन बड़े अंतर, काम आएगी ये जानकारी

Thu, 22 Jul 2021 01:46 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Thu, 22 Jul 2021 01:46 PM IST
सार

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहें युवाओं के पास इन दिनों सरकारी नौकरी पाने का सबसे सुनहरा मौका है। क्योंकि उत्तराखंड में पटवारी के अलावा राजस्थान पटवारी के पदों पर भी दोबारा आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कर डी गई है। ऐसे में पात्र उम्मीदवार जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर विज़िट कर अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।  

विज्ञापन
Rajasthan Patwari Recruitment 2021: If you have applied for Rajasthan and Uttarakhand Patwari, then know that there are three big differences in these two recruitments, this information will be useful-safalta
सरकारी नौकरियां - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अगर आप एक आकर्षक वेतन और मान-सम्मान वाली सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं और लोगों की परेशानी दूर करना अपना फर्ज समझते हैं तो आपके लिए पटवारी की नौकरी सबसे बेहतरीन विकल्प हो सकती है। आज हम आपके के लिए इससे जुड़ी एक जरूरी जानकारी लेकर आए हैं। आपको बता दें कि इन दिनों उत्तराखंड में पटवारी और लेखपाल समेत कुल 513 पदों पर भर्तियां चल रही हैं जिसके लिए कोई भी ग्रैजुएशन पास अभ्यर्थी 5 अगस्त तक UKSSSC की आधिकारिक वेबसाइट  पर जाकर अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकता है। इसके अलावा इन दिनों राजस्थान स्टाफ सेलेक्शन कमीशन जयपुर की ओर से भी दिसंबर 2020 में 4,207 पदों पर निकाली गई पटवारी भर्ती में इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन करने का एक और मौका दिया है। ऐसे में इस भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी 29 जुलाई तक RSMSSB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। इसके अलावा अगर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं या किसी एग्जाम का कंप्लीट रिवीजन करना चाहते हैं तो आज ही सफलता द्वारा उपलब्ध कराई जा रही फ्री-ई-बुक को डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

ऐसे समझें दोनों भर्तियों में क्या है अंतर  

  • राजस्थान पटवारी के पदों पर उम्मीदवारों का चयन प्री और मेंस लिखित परीक्षा के आधार पर होगा जबकि उत्तराखंड पटवारी के पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन एक कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा और शारीरिक मादण्ड और शारीरिक दक्षता परीक्षा के आधार पर होना है। 
  • विज्ञापन
  • इसके अलावा राजस्थान पटवारी के पदों में आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थियों के पास कंप्यूटर में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए जबकि उत्तराखंड पटवारी के पदों में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के सामने ऐसे किसी भी डिग्री या डिप्लोमा की बाध्यता नहीं होगी। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • आपको बता दें कि जहां उत्तराखंड पटवारी के लिए होने वाले एग्जाम में सामान्य हिन्दी, सामान्य अध्ययन/ज्ञान से संबंधित 100 अंकों के प्रश्न पूछे जाने हैं वहीं राजस्थान पटवारी के लिए होने वाली लिखित परीक्षा में सामान्य हिन्दी, रिजनिंग, सामान्य ज्ञान, के अलावा अंग्रेजी भी पूछी जानी है। इसके अलवा यह परीक्षा कुल 300 अंकों की होनी है। 

ये भी पढ़ें: 

राजस्थान पटवारी के सिलेबस में क्या बदला

राजस्थान पटवारी को कितनी सैलरी मिलती हैं 

कैसे करें किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की पक्की तैयारी 

अगर आप भी घर पर रहकर अपनी प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी करना चाहते हैं या अपने किसी भी एग्जाम का पूरा रीविजन करना चाहते हैं तो आज ही  Safalta  द्वारा चलाई जा रही फ्री Class को ज्वॉइन कर सकते हैं जहां सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की अनुभवी फैकल्टी द्वारा निशुल्क तैयारी कराई जा रही है या अभी डाउनलोड करें Safalta-app

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed