फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Rajasthan Patwari Answer Key Along Question paper out at rssb.rajasthan.gov.in; Direct link here to download

Rajasthan Patwari Answer Key: राजस्थान पटवारी परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी; प्रश्न-पत्र भी हुआ वेबसाइट पर अपलोड

Sat, 06 Sep 2025 09:10 AM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 06 Sep 2025 09:10 AM IST
सार

RSSB Patwari Answer Key 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उत्तर कुंजी जारी होने के साथ ही परीक्षा का प्रश्न पत्र पीडीएफ भी उपलब्ध कर दिया गया है। उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
Rajasthan Patwari Answer Key Along Question paper out at rssb.rajasthan.gov.in; Direct link here to download
Rajasthan Patwari Answer Key 2025 - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

Rajasthan Patwari Answer Key 2025 OUT: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उत्तर कुंजी के साथ-साथ आयोग ने उम्मीदवारों के प्रतिक्रिया पत्रक भी आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in. पर अपलोड कर सकते हैं। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे उत्तर कुंजी और प्रतिक्रिया पत्रक डाउनलोड करके इनकी जांच कर सकते हैं।

विज्ञापन

17 अगस्त को हुई थी परीक्षा

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने 17 अगस्त 2025 को पटवारी भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की थी। इसमें 6 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने भाग लिया। परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की गई थी, जिसमें Master Question Paper (SPZ8) Shift I और Master Question Paper (DQ69) Shift II शामिल हैं। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर (RSSB) का उद्देश्य पटवारी परीक्षा 2025 के माध्यम से कुल 3,705 पटवारी पदों को भरना है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

RSSB Rajasthan Patwari Exam 2025 Marking Scheme: अंकन योजना

  • प्रश्नों की कुल संख्या    -    150
  • सही उत्तर का अंक    -    2 अंक
  • नेगेटिव मार्किंग         -    1/3 अंक 

विज्ञापन

RSSB Patwari Answer Key Objection: जल्द खुल जाएगी उत्तर कुंजी को चुनौती देने की विंडो

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) जल्द ही राजस्थान पटवारी आधिकारिक उत्तर कुंजी 2025 के लिए आपत्ति पोर्टल खोलेगा। इस दौरान, यदि उम्मीदवारों को अनंतिम उत्तर कुंजी में कोई गलती या विसंगति दिखती है, तो वे आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे।

आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि से लॉगिन करना होगा और प्रत्येक आपत्ति के लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। साथ ही, आपत्तियों के समर्थन में वैध दस्तावेज या प्रमाण भी देना आवश्यक है। 

केवल समय पर और सही तरीके से दर्ज की गई आपत्तियों पर ही विचार किया जाएगा। इसके बाद समीक्षा करके अंतिम उत्तर कुंजी जारी और फिर परिणाम की घोषणा की जाएगी। उत्तर कुंजी को चुनौती देने के लिए प्रति प्रश्न आपत्ति शुल्क 100 रुपये है। शुल्क ई-मित्र भुगतान गेटवे या कियोस्क के माध्यम से जमा करना होगा।

राजस्थान पटवारी आंसर-की कैसे डाउलनोड करें?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं। 
  • लेटेस्ट न्यूज सेक्शन में जाएं।
  • यहां आपको Patwar 2025 Answer Key 2025 Download Link नजर आएगा।
  • यहां आपको शिफ्ट वाइज उत्तर कुंजी देखने का विकल्प मिलेगा।
  • आपने जिस भी शिफ्ट में परीक्षा दी है, आप उसके मुताबिक उत्तर कुंजी की पीडीएफ डाउनलोड कर सकेंगे।
  • पीडीएफ डाउनलोड करने के बाद अपने उत्तरों का मिलान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed