RJS Prelims Result: राजस्थान उच्च न्यायालय सिविल जज प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे घोषित; देखें श्रेणी-वार कटऑफ
RJS Prelims Result 2024: राजस्थान उच्च न्यायालय सिविल जज प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं।
विस्तार
Rajasthan High Court RJS Civil Judge: राजस्थान न्यायिक सेवा (RJS) के अंतर्गत सिविल जज कैडर भर्ती के पहले चरण में 23 जून को आयोजित प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे (RJS Prelims Result 2024) आज यानी सोमवार 15 जुलाई को घोषित कर दिए गए। परिणामों के अंतर्गत उच्च न्यायालय ने प्रारंभिक परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर अगले चरण यानी मुख्य परीक्षा के लिए योग्य पाए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर जारी किए गए हैं।
जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट hcraj.nic.in. पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं।
रिजल्ट में शामिल हैं रोल नंबर
उच्च न्यायालय ने प्रारंभिक परीक्षा परिणाम में योग्य घोषित हुए उम्मीदवारों के रोल नंबर बताए हैं। ये उम्मीदवार भर्ती अभियान के अगले चरण, यानी मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र हैं।
राजस्थान सिविल जज कटऑफ
सिविल जज कैडर भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा 23 जून, 2024 को आयोजित की गई थी। जारी अधिसूचना के मुताबिक, सामान्य श्रेणी के लिए कटऑफ 73 रखा गया है, जो कि सामान्य श्रेणी (तलाकशुदा) के लिए 61, सामान्य श्रेणी (विधवा) के लिए 45 है। अन्य पिछड़े वर्गों (OBC) - नॉन-क्रीमी लेयर (NCL) के लिए कटऑफ 68 निर्धारित किया गया है, जो कि OBC (तलाकशुदा) के लिए 65, सामान्य श्रेणी (विधवा) के लिए 46 है। अन्य वर्गों के कटऑफ के लिए अधिसूचना देखें।
राजस्थान उच्च न्यायालय ने सिविल जज कैडर 2024 भर्ती के लिए अधिसूचना जारी करने के बाद आवेदन प्रक्रिया 8 मई से शुरू की थी। इस बार की परीक्षा का आयोजन 222 पदों के लिए किया जा रहा है।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
- RHC की आधिकारिक वेबसाइट, hcraj.nic.in पर जाएं।
- इसके बाद उम्मीदवारों को लेटेस्ट अपडेट सेक्शन में जाना होगा।
- इस सेक्शन में उम्मीदवार तारीख 15.07.2024 के समक्ष दिए गए लिंक या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से उम्मीदवारों की सूची देख सकते हैं।
- इस सूची में उम्मीदवार अपना रोल नंबर सर्च (Ctrl+F) कर सकते हैं।