फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Rajasthan AMO recruitment registration ends today apply online at recruitment.rajasthan.gov.in

Rajasthan AMO Recruitment: आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी भर्ती आवेदन का आखिरी मौका, 652 पदों पर ऐसे करें अप्लाई

Thu, 20 Jul 2023 12:16 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Thu, 20 Jul 2023 12:16 PM IST
सार

Rajasthan AMO Recruitment: राजस्थान आयुर्वेद विभाग में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी के पदों पर आवेदन का आज यानी 20 जुलाई 2023 आखिरी दिन है। 

विज्ञापन
Rajasthan AMO recruitment registration ends today apply online at recruitment.rajasthan.gov.in
Rajasthan AMO Recruitment 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

Rajasthan AMO Recruitment 2023: राजस्थान आयुर्वेद विभाग में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी (AMO) पदों पर आवेदन करने की प्रक्रिया गुरुवार 20 जुलाई 2023 को समाप्त हो रही है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक इन रिक्तियों के लिए आवेदन न किया हो, वे आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पहले आवेदन की समय सीमा 10 जुलाई तक थी।

विज्ञापन

राजस्थान आयुर्वेद विभाग की इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 652 आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी (AMO) पदों को भरना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Rajasthan AMO आयु सीमा

आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी  पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयुसीमा 01 जनवरी, 2024 को 20 वर्ष से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु में छूट दी गई है।


 

विज्ञापन

Rajasthan AMO शैक्षणिक योग्यता 

भारत में कानून द्वारा स्थापित विश्वविद्यालय से आयुर्वेद में स्नातक की डिग्री या समकक्ष और भारतीय चिकित्सा केंद्रीय परिषद अधिनियम, 1970 के तहत मान्यता प्राप्त होनी चाहिए।

Rajasthan AMO आवेदन शुल्क

सामान्य वर्ग के आवेदकों को 600 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा, जबकि आरक्षित वर्ग/पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 400 रुपये शुल्क देना होगा।

Rajasthan AMO ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।

  • होमपेज पर एएमओ एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें।

  • पंजीकरण पर जाएं और एसएसओ पंजीकरण पूरा करें।

  • लॉग इन करें और संबंधित पद के लिए आवेदन करें।

  • आवेदन पत्र भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।

  • फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट ले लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed