फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Raipur District Court Recruitment 2022 Sarkari Naukri for 67 posts apply at districts.ecourts.gov.in/raipur

Raipur District Court Recruitment 2022: रायपुर जिला न्यायाधीश कार्यालय में निकलीं भर्तियां, ऐसे करें आवेदन

Tue, 04 Jan 2022 03:54 PM IST
राहुल मानव जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: राहुल मानव Updated Tue, 04 Jan 2022 03:54 PM IST
सार

कार्यालय जिला एवं सत्र न्यायाधीश, रायपुर में कुल 67 पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। उम्मीदवार सहायक ग्रेड -3, स्टेनोग्राफर के पद पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट districts.ecourts.gov.in/raipur पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नीचे पढ़ें कब तक  निर्धारित है आवेदन करने की तिथि। 

विज्ञापन
Raipur District Court Recruitment 2022 Sarkari Naukri for 67 posts apply at districts.ecourts.gov.in/raipur
Raipur District Court Recruitment 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कार्यालय जिला एवं सत्र न्यायाधीश, रायपुर में कुल 67 पदों पर भर्तियां निकली हैं। सहायक ग्रेड -3, स्टेनोग्राफर और अन्य पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट districts.ecourts.gov.in/raipur पर  जाकर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार वेबसाइट में जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने से पूर्व सभी दिशा-निर्देशों को अच्छी तरह से पढ़ें। उम्मीदवारों के पास 31 जनवरी, 2022 तक आवेदन करने का समय है। अपने आवेदन पत्र को जमा करने से पूर्व उसे अच्छी तरह से जरूर जांचें। उम्मीदवार पात्रता मानदंड और शैक्षणिक योग्यता का पदानुसार दिए गए विवरण को अच्छी तरह से पढ़ें। 

विज्ञापन

Raipur District Court Recruitment 2022 रिक्ति विवरण

  • स्टेनोग्राफर अंग्रेजी: 02
  • स्टेनोग्राफर हिंदी: 10
  • सहायक ग्रेड-3: 50
  • चपरासी: 05

Raipur District Court Recruitment 2022 शैक्षणिक योग्यता 

  • स्टेनोग्राफर अंग्रेजी: अनारक्षित उम्मीदवारों के लिए स्नातक डिग्री में न्यूनतम 45 फीसदी अंक प्राप्त होने चाहिए। वहीं, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 40 फीसदी अंक स्नातक डिग्री में होने चाहिए। उम्मीदवारों को कंप्यूटर एप्लीकेशन (डीसीए) में डिप्लोमा सहित शॉर्टहैंड और अन्य आवश्यक योग्यताएं उत्तीर्ण होनी चाहिए।
  • स्टेनोग्राफर हिंदी: अनारक्षित उम्मीदवारों के लिए स्नातक डिग्री में न्यूनतम 45 फीसदी अंक प्राप्त होने चाहिए। वहीं, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 40 फीसदी अंक स्नातक डिग्री में होने चाहिए। उम्मीदवारों को कंप्यूटर एप्लीकेशन (डीसीए) में डिप्लोमा सहित शॉर्टहैंड और अन्य आवश्यक योग्यताएं उत्तीर्ण होनी चाहिए।
  • सहायक ग्रेड 3: अनारक्षित उम्मीदवारों के लिए स्नातक डिग्री में न्यूनतम 45 फीसदी अंक प्राप्त होने चाहिए। वहीं, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 40 फीसदी अंक स्नातक डिग्री में होने चाहिए। उम्मीदवारों को कंप्यूटर एप्लीकेशन (डीसीए) में डिप्लोमा और इंटरनेट और एमएस वर्ड का ज्ञान होना चाहिए।
  • चपरासी: न्यूनतम 5वीं पास, अधिकतम 8वीं पास।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Raipur District Court Recruitment 2022 के लिए ऐसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट districts.ecourts.gov.in/raipur पर जाएं।
  • अब सहायक ग्रेड -3, स्टेनोग्राफर व अन्य पदों पर भर्ती से जुड़ी अधिसूचना के लिंक पर क्लिक करें।
  • अधिसूचना पढ़ने के बाद, वेबसाइट में दिए गए दिशा-निर्देशों को पढ़कर ऑनलाइन आवेदन करें।
  • अपनी सभी संबंधित जानकारियों को ऑनलाइन आवेदन पत्र में भरें। 
  • आवेदन पत्र को जमा करने से पूर्व, उसे जांच लें।
  • अपने ऑनलाइन आवेदन पत्र को जमा कर दें। 
  • आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed