फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Railway Jobs 2025: Apply Online for 1149 Apprentice Vacancies in ECR, No Exam Required; Details here

Railway Jobs: रेलवे में बिना परीक्षा नौकरी का मौका! 1149 पदों पर चालू है पंजीकरण; 10वीं और ITI धारक करें आवेदन

Sun, 28 Sep 2025 07:19 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Sun, 28 Sep 2025 07:19 PM IST
सार

Railway ECR Recruitment 2025: पूर्व मध्य रेलवे की ओर से अप्रेंटिस के 1149 पदों पर आवेदन प्रक्रिया के लिए पंजीकरण चालू है। इस भर्ती में 10वीं पास और ITI धारक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी 25 अक्तूबर तक आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Railway Jobs 2025: Apply Online for 1149 Apprentice Vacancies in ECR, No Exam Required; Details here
रेलवे में अपरेंटिसशिप का मौका - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

Railway Vacancy 2025: रेलवे में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। पूर्व मध्य रेलवे (ECR) की ओर से अप्रेंटिस के 1149 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चालू है। उम्मीदवारों का चयन बिना परीक्षा केवल मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी 25 अक्तूबर 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट ecr.indianrailways.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

भर्ती विवरण

इस भर्ती अभियान के तहत विभिन्न ट्रेड्स में उम्मीदवारों का चयन होगा, जिनमें शामिल हैं:

  • फिटर
  • वेल्डर
  • मैकेनिक
  • रेफ्रिजरेशन एंड एसी मैकेनिक
  • फॉर्जर एंड हीट ट्रीटर
  • कारपेंटर
  • इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक
  • पेंटर
  • इलेक्ट्रीशियन
  • वायरमैन

आवेदन के लिए जरूरी पात्रता

अभ्यर्थियों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ मैट्रिकुलेशन/10वीं कक्षा या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही, उम्मीदवार के पास प्रासंगिक ट्रेड में आईटीआई प्रमाणपत्र (एनसीवीटी/एससीवीटी द्वारा जारी) होना चाहिए।

आयु की सीमा 25 अक्तूबर 2025 तक न्यूनतम 15 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में छूट दी जाएगी, जो सभी के वर्ग के लिए अलग-अलग निर्धारित है।

कैसे होगा चयन?

जो भी उम्मीदवार किसी विशेष प्रभाग के लिए आवेदन करेंगे, उनकी योग्यता सूची बनाई जाएगी। यह सूची मैट्रिकुलेशन (10वीं) और ITI परीक्षा के अंकों के प्रतिशत के औसत पर आधारित होगी। दोनों अंकों का समान महत्व होगा।

मैट्रिक में सभी विषयों के कुल अंक को गिनकर प्रतिशत निकाला जाएगा। किसी एक विषय या विषय समूह के अंक को आधार नहीं बनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन शुल्क 

सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को आरआरसी ईसीआर अपरेंटिस भर्ती 2025 के लिए आवेदन फॉर्म भरने पर 100 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि एससी/एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क माफ किया गया है।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले पूर्व मध्य रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • नए उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें और लॉगिन क्रेडेंशियल्स बनाएं।
  • लॉगिन करने के बाद ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें।
  • व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षिक योग्यता, आईटीआई विवरण आदि सही-सही भरें।
  • मांगे गए स्कैन किए हुए दस्तावेज (10वीं मार्कशीट, आईटीआई सर्टिफिकेट, फोटो, सिग्नेचर आदि) अपलोड करें।
  • यदि आप सामान्य/ओबीसी श्रेणी के हैं, तो आवेदन शुल्क ऑनलाइन भुगतान करें।
  • फॉर्म को ध्यान से चेक करने के बाद सबमिट करें।
  • सबमिट करने के बाद आवेदन का प्रिंट जरूर निकाल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed