फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Railway Assistant Loco Pilot Recruitment 2023 know how to apply online at rrcjaipur.in

Assistant Loco Pilot Recruitment 2023: सहायक लोको पायलट के पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

Mon, 03 Apr 2023 05:46 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Mon, 03 Apr 2023 05:46 PM IST
सार

Railway Recruitment 2023: भारतीय रेलवे ने सहायक लोको पायलट पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है। रेलेवे में नौकरी के इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन
Railway Assistant Loco Pilot Recruitment 2023 know how to apply online at rrcjaipur.in
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

Railway Assistant Loco Pilot Recruitment 2023: भारतीय रेलवे में नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। रेलवे ने सहायक लोको पायलट के पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी किया है। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 07 अप्रैल से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrcjaipur.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। 

विज्ञापन

सहायक लोको पायलट के पदों पर निकली भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 06 मई 2023 तक है। यह भर्ती उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से निकाली गई है। यहां कुल 238 खाली पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इनमें सामान्य वर्ग के लिए 120, ओबीसी के लिए 36, एसटी के लिए 18 और एससी के लिए 36 पद आरक्षित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता

सहायक लोको पायलट पदों पर भर्ती  के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का 10वीं पास होना जरूरी है। साथ ही फिटर आदि ट्रेड में आईटीआई की डिग्री होनी चाहिए।

विज्ञापन

आयु-सीमा

सहायक लोको पायलट पदों पर भर्ती  के लिए आवेदकों की उम्र 42 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। वहीं ओबीसी वर्ग के लिए उम्र सीमा 45 वर्ष और एससी व एसटी के लिए 47 वर्ष तय की गई है।

चयन प्रक्रिया

सहायक लोको पायलट पदों पर भर्ती  के लिए उम्मीदवारों का चयन सीबीटी परीक्षा के जरिए किया जाएगा। परीक्षा में पास उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrcjaipur.in पर जाएं।
  • अब GDCE ऑनलाइन एप्लीकेशन के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें।
  • मेल आईडी, फोन नंबर और जन्म तिथि दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें।
  • अब आवेदन शुरू करें और मांगी गई जानकारी को दर्ज करें।
  • सभी जरूरी डाक्यूमेंट्स अपलोड करें और सबमिट कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed