फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Punjab Police Recruitment 2025: Constable Exam Result Declared, Check Selected Candidates and Cut-Off

Punjab Police Constable: पंजाब पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट जारी, देखें चयनित अभ्यर्थियों के नाम; जानें कट-ऑफ

Wed, 20 Aug 2025 06:10 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 20 Aug 2025 06:10 PM IST
सार

Punjab Police Constable Results 2025: पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 का रिजल्ट जारी हो गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना नाम और रोल नंबर चेक कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Punjab Police Recruitment 2025: Constable Exam Result Declared, Check Selected Candidates and Cut-Off
Punjab Police Constable Results 2025 - फोटो : punjabpolice.gov.in

विस्तार

Punjab Police Constable Results 2025 OUT: पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट अब जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट punjabpolice.gov.in पर जाकर रोल नंबर के माध्यम से चेक कर सकते हैं। इस भर्ती परीक्षा का आयोजन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) के रूप में 4 मई से 18 जून 2025 तक किया गया था। कुल 1746 रिक्तियों पर नियुक्तियों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

विज्ञापन

चयन प्रक्रिया के चरण

पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती में कुल तीन चरण हैं। पहले चरण में दो सामान्य कंप्यूटर आधारित परीक्षाएं (CBT) शामिल हैं – पेपर-I और पेपर-II, जो बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) प्रकार के होते हैं। पेपर-II अर्हक प्रकृति का है और केवल उन्हीं उम्मीदवारों के लिए मान्य होगा जो पेपर-I पास करेंगे।

विज्ञापन

चरण II (पीएसटी/पीएमटी) के लिए श्रेणीवार कट-ऑफ अंक

श्रेणी पुरुष कट ऑफ महिला कट ऑफ
पिछड़ा वर्ग, पंजाब 74.4386 68.31819
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), पंजाब 61.61101 59.30137
भूतपूर्व सैनिक (सामान्य), पंजाब 61.52401 43.3674
भूतपूर्व सैनिक पिछड़ा वर्ग, पंजाब 60.69185 -
भूतपूर्व सैनिक अनुसूचित जाति बाल्मीकी/मजहबी सिख, पंजाब 52.39483 -
भूतपूर्व सैनिक अनुसूचित जाति रामदासिया व अन्य, पंजाब 60.31145 -
सामान्य/खुला/अनारक्षित 77.74488 74.03499
अनुसूचित जाति बाल्मीकी/मजहबी सिख, पंजाब 67.75664 64.33805
अनुसूचित जाति रामदासिया व अन्य, पंजाब 73.69111 68.86896
स्वतंत्रता सेनानी वार्ड 40.02001 41.46631
पुलिस कर्मियों के वार्ड 40.10134 40.84364

शारीरिक परीक्षण (PST/PST)

दूसरे चरण में शारीरिक दक्षता परीक्षा (PST) और शारीरिक मानक परीक्षण (PMT) शामिल हैं। ये दोनों अर्हक प्रकृति की परीक्षाएँ हैं। PST में पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 5 फीट 7 इंच (170.2 सेमी) और महिलाओं के लिए 5 फीट 2 इंच (157.5 सेमी) निर्धारित है, जिसे पूरा करना अनिवार्य है।

परिणाम कैसे करें चेक?

उम्मीदवार अपना रिजल्ट देखने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट punjabpolice.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर Recruitment टैब पर क्लिक करें।
  • Punjab Police Constable Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • पेज पर स्क्रॉल करके रिजल्ट PDF खोलें।
  • अपनी रोल नंबर की जांच करें।
  • भविष्य में जरूरत पड़ने पर रिजल्ट का प्रिंटआउट डाउनलोड कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed